Home उत्तराखंड पौडी कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में ८० वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
पौडी

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में ८० वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

आज कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चों और शिक्षकों में भारी उत्साह दिखाई दिया। सुबह सभी बच्चों एवं शिक्षकों नें कल्जीखाल बाजार में प्रभात फेरी निकाली और देशभक्ति के नारे लगाए। उसके पश्चात सभी बच्चों एवं शिक्षकों नें विधालय परिसर में सफाई अभियान चलाया।
इसके बाद प्रधानाचार्या श्रीमती किरन बाला नें राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया फिर देशभक्ति के नारे लगाए गए।
उसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें राष्ट्रभक्ति के गीत, नशामुक्ति में नाटक एवं भाषण किए गए।
सभी बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
उसके बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती किरन बाला , श्री श्रवण रावत,तौकीब आलम, मालचंद, रविन्द्र सिंह, आशीष नेगी, अनिता बलूनी,शीखा नेगी, पूजा नेगी,रीना रावत,आरज़ू नेगी,सोनम चंदोला, पूनम आर्य एवं गिरीश आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

रिपोर्ट दरवान सिह रावत स्वच्छता अभियान, विचार गोष्ठी और विशेष समरसता भोज...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

संगलाकोटी। जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को...

लैंसडाउन में उक्रांद और ग्रामीणों की महारैली, बंद मार्ग खोलने की मांग मार्ग न खुलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Report Subhodh Rawat उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की लैंसडाउन विधानसभा कार्यकारिणी और...