रिपोर्ट कमलेश पुरोहित
ज्योतिर्मठ। दिनांक 18 नवंबर 2026 को भगवान बदरी विशाल जी के प्रतिनिधि परम पूज्य श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य रावल जी, आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी एवं भगवान गरुड़ जी का शुभागमन श्री नृसिंह बदरी मंदिर, ज्योतिर्मठ में होगा। इस पावन अवसर पर विगत वर्षों की भाँति शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारंभ भी किया जाएगा।
इस अवसर पर समस्त नगरवासियों, धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, मातृशक्ति, महिला मंगल दलों एवं विद्यालयों-महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से सादर अनुरोध है कि प्रातः 9:00 बजे श्री नृसिंह मंदिर प्रांगण में पहुँचकर भव्य स्वागत समारोह की शोभा बढ़ाएँ।
कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।
आइए, हम सभी इस पावन अवसर पर सहभागी बनकर अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाएँ तथा शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करें।
जय बदरी विशाल! जय नृसिंह भगवान!
प्रभारी अधिकारी
श्री नृसिंह मंदिर
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति

Leave a comment