Home उत्तराखंड चमोली अभिमन्यु चक्रव्यूह के शानदार मंचन के बाद कलाकारों का सम्मान, गोपेश्वर में आयोजित हुआ समारोह
चमोली

अभिमन्यु चक्रव्यूह के शानदार मंचन के बाद कलाकारों का सम्मान, गोपेश्वर में आयोजित हुआ समारोह

स्थान: गोपेश्वर, चमोली | रिपोर्ट: लोकेंद्र रावत

गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज (रा.इ.का.) गोपेश्वर के सभागार में अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर की ओर से कलाकार सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोपेश्वर में अभिमन्यु चक्रव्यूह के सफल मंचन तथा देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित ‘विरासत’ कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक लखपत बुटोला ने अपने हाथों से कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि हरिकृष्ण भट्ट ने अक्षत नाट्य संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से गढ़वाल की लोक संस्कृति, परंपरा और पौराणिक विरासत को मंच पर जीवंत करने का सराहनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम का संचालन लोकेश रावत एवं सुनील नाथ ने किया। समारोह में रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश डोभाल, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, ऊषा रावत, दीपक भट्ट (बंटी), पार्षद नगर पालिका गोपेश्वर, प्रीति नेगी, राकेश बिष्ट, अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, कमल किशोर डिमरी, ओम प्रकाश पुरोहित, दीवान सिंह नेगी, धीरू बिष्ट, अमित मिश्रा, संजू झिक्वाण, धीरेन्द्र गरोड़िया, कुसुमलता डिडोयाल, हरीश भारती, मंजू बिष्ट, धीरज राणा, ललित किमोठी और सुनील पुंडीर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह के माध्यम से कलाकारों के योगदान को सम्मान देते हुए अक्षत नाट्य संस्था ने कला, संस्कृति और रंगमंच के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ

Report_kamlesh Purohit गौचर मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और...

गोपेश्‍वर- भ्रष्टाचार के खिलाफ” विशेष हस्ताक्षर अभियान” प्रारंभ किया गया ।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश कांग्रेस...

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे शतरंज का दम

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...