Home देश दीप लाल भारद्वाज ने थामा भाजपा का दामन, आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका
देश

दीप लाल भारद्वाज ने थामा भाजपा का दामन, आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका

पतलीकूहल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर और गोविंद सिंह ठाकुर की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता

कुल्लू/पतलीकूहल। जिला कुल्लू के पतलीकूहल में भारतीय जनता पार्टी के मनाली विधानसभा क्षेत्र द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (यूथ विंग) दीप लाल भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके पार्टी में शामिल होने को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

दीप लाल भारद्वाज वर्तमान में आम आदमी पार्टी में जिला मीडिया प्रभारी के साथ-साथ मनाली विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। सम्मेलन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। जेपी नड्डा ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

समाजसेवा और राजनीति में रही है पहचान

दीप लाल भारद्वाज अन्ना आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बताई जाती है। वे सामाजिक कार्यों के साथ-साथ हिमाचली संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी सक्रिय रहे हैं। उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित ब्राजील से अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने की जानकारी दी गई है।

कांग्रेस सरकार पर बरसे जेपी नड्डा

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब और जनता का उत्साह प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के प्रति नाराजगी तथा बदलते जनभाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार बनने के बाद मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदों और वादों के साथ लोगों ने विकास की आशा की थी, वे अब निराशा में बदलती नजर आ रही हैं। भाजपा आने वाले समय में मनाली के विकास को नई गति देने, जनता की आवाज बुलंद करने और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गोविंद सिंह ठाकुर ने जताया आभार

पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनता का आभार व्यक्त किया।

दीप लाल भारद्वाज के भाजपा में शामिल होने से मनाली विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। उनके राजनीतिक अनुभव और सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता का भाजपा को आगामी राजनीतिक गतिविधियों में लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

देहरादून- एचएमआई के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में संयुक्त दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली किसी पर्वत चोटी का पहला सफल आरोहण है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए अभियान दल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमालय की दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस प्रकार की सफलता पर्वतारोहियों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और टीम भावना का परिचायक है। यह उपलब्धि भारतीय तटरक्षक बल के साथ ही पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान साहस, शौर्य और समृद्ध पर्वतारोहण परंपरा से जुड़ी रही है। इस अभियान को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित किया जाना विशेष महत्व रखता है। अभियान दल द्वारा माउंट मुकुट ईस्ट के शिखर पर 2,500 वर्ग फुट का विशाल उत्तराखण्ड ध्वज फहराया जाना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की गौरवशाली यात्रा और हिमालय के साथ उसके गहरे जुड़ाव को भी प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जवानों द्वारा हिमालय की ऊंचाइयों पर इस प्रकार की उपलब्धि हासिल करना उनकी साहसिक क्षमता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माउंट मुकुट ईस्ट अभियान से प्राप्त अनुभव वर्ष 2027 में प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की सफलता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर एचएमआई, दार्जिलिंग के प्राचार्य एवं अभियान दल के नेतृत्वकर्ता कर्नल रजनीश जोशी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय तटरक्षक बल वर्ष 2027 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की तैयारियों के अंतर्गत यह पर्वतारोहण अभियान आयोजित किया गया। इसके लिए पर्वतारोहियों के चयन एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग को सौंपी गई है। इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक श्री आनंद प्रकाश बडोला, उप महानिरीक्षक श्री हिमांशु नौटियाल, उप महानिरीक्षक श्री डी.एस. चौहान, कमांडेंट श्री अमित उनियाल, कमांडेंट श्री विश्वजीत सिंह, एचएमआई के श्री पासांग तेनजिंग शेरपा सहित अभियान दल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

https://chat.whatsapp.com/HgYLKDwpTKi4FIQ8fFNmzA

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दीप लाल भारद्वाज को ब्राजील के फ़िलिस्तीनी संस्कृति, कला और विज्ञान अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर, आर्ट एंड साइंस ने हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लू...

बिलासपुर-हिमाचल एकता मंच द्वारा शान ए बिलासपुर अवार्ड शो का आयोजन किया गया

सीला बिलासपुर के जिला परिषद सभागार मैं हिमाचल एकता मंच द्वारा शान...

पटियाला-शुरबीर सिंह पंवार जी गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के संरक्षक पद पर मनोनयन*

शुरबीर सिंह पंवार जी गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के संरक्षक पद पर मनोनयन*...