Home उत्तराखंड अल्‍मोडा राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में जनगणना-2027 को लेकर स्व-गणना प्रशिक्षण संपन्न
अल्‍मोडा

राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में जनगणना-2027 को लेकर स्व-गणना प्रशिक्षण संपन्न

डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया की दी गई व्यावहारिक जानकारी, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग

भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला प्रशासन अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से स्वयं जनगणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला समन्वयक श्री शुभम वर्मा, श्री हरिवंश, समन्वयक श्री जे. बिष्ट एवं फील्ड ट्रेनर जनगणना डॉ. कैलाश चंद्र पांडेय ने प्रतिभागियों को स्व-गणना की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनगणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों एवं तकनीकी पहलुओं को व्यावहारिक रूप से समझाया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं तथा जनगणना की प्रक्रिया को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे स्व-गणना की प्रक्रिया को समझने में काफी मदद मिली।

महाविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. केतकी तारा कुमैयां ने जिला प्रशासन, समन्वयकों एवं फील्ड ट्रेनर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से महाविद्यालय परिवार जनगणना-2027 में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा डिजिटल माध्यम से स्व-गणना को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भतरौंजखान महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी

भतरौंजखान (अल्मोड़ा), 12 अक्टूबर 2026। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान, अल्मोड़ा में उत्तराखंड शासन...

कर्नाटक खोला–सरकार की आली–रेलापाली लिंक मोटर मार्ग की कटिंग 90 प्रतिशत पूरी!

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी कर्नाटक खोला–सरकार की आली–रेलापाली लिंक मोटर मार्ग की...

उत्तराखण्ड क्रांति दल जिला इकाई खटीमा कार्यालय शुरुभारंभ!

खटीमा आज माननीय काशी सिंह ऐरी जी ने उत्तराखण्ड क्रांति दल जिला...