Home देश दीप लाल भारद्वाज को ब्राजील के फ़िलिस्तीनी संस्कृति, कला और विज्ञान अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित
देश

दीप लाल भारद्वाज को ब्राजील के फ़िलिस्तीनी संस्कृति, कला और विज्ञान अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर, आर्ट एंड साइंस ने हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लू से हिमाचल एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी दीप लाल भारद्वाज को अपनी कला संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए अंतराष्ट्रीय सम्मान दे कर किया सम्मानित | समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे दीप लाल भारद्वाज को इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर, आर्ट एंड साइंस द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशनश् प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद भारद्वाज ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि को देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर, आर्ट एंड साइंस का हृदय से धन्यवाद किया और कहा कि इस मान सम्मान के लिए अपने गुरुजनों माता पिता व सभी टीम पदाधिकारी सभी श्रोताओं के नाम किया क्यों कि सभी की मेहनत और दुआ से ये मान सम्मान मुझे विदेश से मिला इसके लिए आप सभी का शुक्रगुजार रहूंगा |

दीप लाल भारद्वाज ने विशेष रूप से डायरेक्टर जनरल (ब्राजील) एंबेसेडर मार्सेला मेंडेस ज़बाला, फाउंडर एवं प्रेसिडेंट (फिलिस्तीन) फ़िलिस्तीनी संस्कृति, कला और विज्ञान अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का धन्यवाद व आभार प्रकट किया जो इतना बड़ा मान सम्मान दिया | डॉ. बासम बिशारा ज़बलाह, दीपक पंचोरे तथा शेख शकील हैदर का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा, कला संस्कृति के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ जारी रखने की प्रेरणा देगा। इसके साथ ही ये मान सम्मान जम्मू कश्मीर से दिव्यांश बाबा को भी उनकी सेवा के लिए दिया गया | दीप लाल भारद्वाज ने उन्हें भी इस मान सम्मान के लिए बधाई दी है | आपको बता दे की इससे पहले भी दीप लाल भारद्वाज को सेंकड़ो जिला राज्य राष्ट्रीय व 16 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके है जिसमे कि लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड, एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड, में भी अपना नाम दर्ज करा चुके है |

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिलासपुर-हिमाचल एकता मंच द्वारा शान ए बिलासपुर अवार्ड शो का आयोजन किया गया

सीला बिलासपुर के जिला परिषद सभागार मैं हिमाचल एकता मंच द्वारा शान...

पटियाला-शुरबीर सिंह पंवार जी गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के संरक्षक पद पर मनोनयन*

शुरबीर सिंह पंवार जी गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के संरक्षक पद पर मनोनयन*...

“समरांजलि” पुस्तक का विमोचन –स्व. ज्ञान देव घनस्याली को भावभीनी श्रद्धांजलि

(पटियाला) :- दिनांक 15 मार्च, रविवार को पटियाला के परवाना हाल में...

“समरांजलि” पुस्तक का विमोचन – स्व. ज्ञान देव घनस्याली को भावभीनी श्रद्धांजलि

जगदीश भारद्वाज- (पटियाला) :- दिवंगत पहाड़ी सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय ज्ञान देव घनस्याली...