Home उत्तराखंड चमोली दशोली-सेवा,सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा :बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ!
चमोली

दशोली-सेवा,सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा :बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ!

चमोली, 21 जुलाई 2026 (सू.वि.)

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से किया लाभान्वित

सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड दशोली के राजकीय इंटर कॉलेज बछेर में बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने की। शिविर में 600 से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया, साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा 26 पात्र लाभार्थियों के मौके पर ही प्रमाण पत्र तैयार कर वितरित किए गए।

शिविर में कृषि विभाग ने 40, उद्यान विभाग ने 25, समाज कल्याण विभाग ने 12, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने 6, पशुपालन विभाग ने 43, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 212, होम्योपैथिक विभाग ने 55, आयुर्वेदिक विभाग ने 80, राजस्व विभाग ने 8 तथा ग्राम्य विकास विभाग ने 151 लाभार्थियों को विभागीय सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ दिया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 22 जनशिकायतों में से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष एक शिकायत को संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

शिविर में भाजपा महामंत्री विनोद कनवासी, विधायक प्रतिनिधि महिपाल सिंह रावत, हर्षवर्धन मैठाणी, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत भट्ट, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  1. अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे
  2. jagjigyasu@gmail.com  8851979611 
  3. पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains
  4. https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  5. व्‍हाटउप पर जुडे https://chat.whatsapp.com/HgYLKDwpTKi4FIQ8fFNmzA

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ग्वालदम में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिला लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली जनपद में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के...

‘दशोली में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर, 174 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 09 जुलाई, 2026 (सू.वि. ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण...

कर्णप्रयाग-नगरपालिका का स्लटर होम बना शोपीस आवारा पशु रोड पर सडको पर जाम।

खबर कर्णप्रयाग चमोली से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग मे आवारा...