Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।
देहरादून

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक जैन धरमशाला देहरादून में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री द्वारा की गई एवं बैठक का संचालन श्रीमती अनीता सिंह प्रदेश मंत्री द्वारा किया गया।
बैठक में जिला अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया एवं सर्वसम्मति से संगठन के आगामी कार्यक्रम तय किये गये!
आगामी 8 अगस्त 2026 को प्रदेश के समस्त ब्लॉकों में ब्लॉक कमेटी की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुशीला खत्री ने कहा कि संगठन ही हमारा आधार है- सेवा ही हमारा संस्कार है, इसी भावना को लेकर संगठन के समस्त पदाधिकारीयो को कार्य करना है, उन्होंने सभी पदाधिकारीयो से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देना, संघटनात्मक अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष अनुरोध किया, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का साथ हमेशा मेरा एक ऊर्जा का स्रोत रहा है, निस्वार्थ सेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और जनकल्याण की भावना प्रत्येक के व्यवहार में स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीयो को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके विश्वास ,उत्साह, स्नेह, ने संगठन को मजबूत बनाया है, आपका विश्वास मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा और संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने कहा आगामी विधान सभा चुनाव २०२७ की तैयारी सभी राजनीतिक दल कर रहे हैं , इसी प्रकार हम सब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामूहिक रूप से अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा !

बैठक में प्रदेश मंत्री अनिता सिंह, जिला अध्यक्ष रुक्मणी धामी, ब्लॉक अध्यक्ष कृतना शर्मा, बिना चौहान, नीलम चौहान, तनु बंबा, उर्मिला देवी, मंजू गोस्वामी, हंस लोहनी, मालती रावत, सुनीता देवी, स्नेह लता , निशा रानी, रीना, सीमा देवी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  1. अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे
  2. jagjigyasu@gmail.com  8851979611 
  3. पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains
  4. https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  5. व्‍हाटउप पर जुडे https://chat.whatsapp.com/HgYLKDwpTKi4FIQ8fFNmzA

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून-संयुक्त नागरिक संगठन ने आयुक्त गढ़वाल एवं एमडीडीए के अध्यक्ष से मास्‍टर प्‍लान 2041 पर की चर्चा।

आज संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर...

देहरादून- डॉ.अवनीश उनियाल की काव्य पुस्तक ‘धार का पेड़’ का लोकार्पण

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल देहरादून, 24 जून 2026।दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून...