Home उत्तराखंड पौडी पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!
पौडी

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के गांव मे प्रसिद्व भगवान शिव मंदिर जो काफी प्रसिद्व है तो अब पुराना हो चुका है के लोग गांव वालो द्वारा दिल्‍ली मे  श्रीकोट सहयोग समिति  की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री सुनील थपलियाल जी के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में समिति के 13 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री विमल कुमार थपलियाल जी ने की। जिसमे मंदिर से जीर्णोद्धार से जुडे मुद्दो पर चर्चा की गई और इसे बनाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य निर्णय
1. शिव मंदिर जीर्णोद्धार को हरी झंडी
बैठक में सर्वसम्मति से शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव पारित किया गया। जीर्णोद्धार हेतु तैयार प्रारूप को सभी उपस्थित सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अनुमोदित किया।
2. वार्षिक पूजन निधि मंदिर के लिए समर्पित
मुख्य सलाहकार श्री उमा प्रसाद थपलियाल, श्री प्रकाश चंद थपलियाल, श्री प्रभाकर थपलियाल और अध्यक्ष श्री विमल थपलियाल के सुझाव पर यह निर्णय लिया गया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से एकत्रित वार्षिक पूजन की समस्त धनराशि का उपयोग शिव मंदिर जीर्णोद्धार में किया जाएगा।
3. कार्यकारिणी 2026-27 का गठन
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गत वर्ष की कार्यकारिणी को वर्ष 2026-27 के लिए पुनः दायित्व सौंपा जाए।
नई कार्यकारिणी:
– अध्यक्ष: श्री विमल थपलियाल जी मायापुरी
– उपाध्यक्ष: श्रीमती ज्योति उनियाल जी वसुंधरा,
– सचिव: श्री मनोज थपलियाल जी पालम
– संयुक्त सचिव: श्री प्रदीप थपलियाल जी वसुंधरा,
– कोषाध्यक्ष: श्री अमित थपलियाल जी (टीटू) गुरुग्राम
कार्यकारिणी सदस्य और सलाहकार के रूप में श्री उमा प्रसाद थपलियाल, श्री प्रकाश चंद थपलियाल, श्री गोवर्धन प्रसाद थपलियाल, श्री नवल प्रभात थपलियाल और श्री अनूप थपलियाल जी को भी दायित्व दिए गए।
4. व्हाट्सएप समूह के लिए दिशा-निर्देश
समिति ने तय किया कि व्हाट्सएप समूह का उपयोग केवल सूचना और आवश्यक जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए होगा। वैचारिक मतभेदों पर होने वाली अनावश्यक चर्चाओं से बचने का निर्णय लिया गया। किसी भी विसंगति पर चर्चा केवल समिति की बैठक में की जाएगी। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि “मतभेद हो सकते हैं, परन्तु मनभेद किसी भी समिति या समाज के लिए हानिकारक होता है।”
बैठक का समापन समिति के सचिव श्री मनोज थपलियाल जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  1. अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे
  2. jagjigyasu@gmail.com  8851979611 
  3. पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains
  4. https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  5. व्‍हाटउप पर जुडे https://chat.whatsapp.com/HgYLKDwpTKi4FIQ8fFNmzA

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...

बीरोंखाल के घोड़पल्ला मल्ला में मुकेश बिष्ट का जोरदार स्वागत, लैंसडाउन विधानसभा में यूकेडी की दावेदारी मजबूत कर रहे।

बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के युवा नेता और लैंसडाउन...