Home उत्तराखंड पौडी पौडी- कल्जीखाल में एंटी ड्रग शिविर नशे से दूर रहें, भविष्य सुरक्षित रखें!
पौडी

पौडी- कल्जीखाल में एंटी ड्रग शिविर नशे से दूर रहें, भविष्य सुरक्षित रखें!

रिपोर्ट: विक्रम पटवाल
कल्जीखाल (पौड़ी गढ़वाल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल की ओर से कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, कल्जीखाल में एंटी ड्रग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों और शिक्षकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में अधिकार मित्र विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस उम्र में कई बार बच्चे दूसरों के बहकावे में आकर नशे की लत का शिकार हो जाते हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी इच्छाशक्ति मजबूत रखने, गलत संगति से बचने और किसी के बहकावे में आकर नशे का सेवन न करने की अपील की।

इस अवसर पर नोडल श्रीमती किरण बाला एवं आरज़ू नेगी ने भी विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में श्रीमती किरण बाला, श्री श्रवण रावत, श्री सुदामा प्रसाद चौधरी, श्री माल सिंह, श्रीमती आरज़ू नेगी, श्रीमती रेनू राठी, श्रीमती शिखा नेगी, श्रीमती सोनम चंदोला, श्रीमती पूनम आर्य सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मानव-वन्यजीव संघर्ष और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ यूकेडी का महा हस्ताक्षर अभियान शुरू

लैंसडाउन विधानसभा में मुकेश बिष्ट की पहल, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा हजारों...

पौड़ी में गुलदार के बढ़ते आतंक पर पूर्व सैनिक मेजर ओंकार सिंह नेगी ने लिखा खुला पत्र।

पौड़ी में गुलदार के बढ़ते आतंक पर पूर्व सैनिक मेजर ओंकार सिंह...

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला...

हरिद्वार-संस्कृत प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर का शानदार प्रदर्शन, समूह गान में प्रथम स्थान

संस्कृत नाटक में भी हासिल किया तृतीय स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के...