*नई दिल्ली, 15 नवंबर 2026।*
देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिक फाउंडेशन (DSMF) द्वारा आयोजित 7वें DSMF T20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया क्रिकेट ग्राउंड, नई दिल्ली में उत्साह, रोमांच और खेल भावना के साथ हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड योद्धाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहाड़ बॉयज को 6 विकेट से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड योद्धाज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ बॉयज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड योद्धाज की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
*फाइनल मुकाबले के प्रमुख पुरस्कार*
– मैन ऑफ द मैच – रोहन रावत
– फाइटर ऑफ द मैच – मनीष शर्मा
*टूर्नामेंट के व्यक्तिगत पुरस्कार*
– प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – मानस जोशी
– बेस्ट बैटर – अनंत
– बेस्ट बॉलर – अरिवल भंडारी
अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह

कार्यक्रम का शुभारंभ हल्दीराम फूड एंड स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य अतिथि श्री राकेश चौहान जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। हल्दीराम की ओर से विजेता टीम उत्तराखंड योद्धाज को ₹1,00,000 की पुरस्कार राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी श्री राकेश चौहान जी द्वारा प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ईशा फाउंडेशन से श्री सुनील नेगी जी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा नेगी, पुत्र शुभम नेगी एवं डॉ. सोनाक्षी नेगी के साथ उपस्थित रहे। श्री सुनील नेगी जी द्वारा मुख्य पिच का रिबन काटकर फाइनल मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया गया।
ईशा फाउंडेशन की ओर से उपविजेता टीम पहाड़ बॉयज को ₹51,000 की पुरस्कार राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त टूर्नामेंट के व्यक्तिगत एवं अन्य पुरस्कार भी ईशा फाउंडेशन के सहयोग से वितरित किए गए। इनमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को ₹5,100 एवं ट्रॉफी, दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को ₹5,100-₹5,100 एवं ट्रॉफी तथा बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैटर को ₹3,100-₹3,100 एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। ये पुरस्कार श्री सुनील नेगी एवं श्रीमती सुषमा नेगी द्वारा प्रदान किए गए।

बाबाजी फूड एंड स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड के विशिष्ट अतिथि श्री राजेश लांबा जी द्वारा फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन स्वरूप बाबाजी फूड के गिफ्ट हैंपर भेंट किए गए।
वहीं, एस.बी. स्पोर्ट्स की ओर से श्री जितेंद्र एवं श्री विकास वत्स द्वारा अंडर-26 खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट बैट, पैड एवं ग्लव्स उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति
समापन समारोह में मोहनिश सूद, डिप्टी कमिश्नर (IRS), आयकर विभाग; डी.एस. नेगी, आयकर अधिकारी; समाजसेवी बृजमोहन उप्रेती; योग गुरु जसपाल असवाल; डॉ. तिलोमनी भट्ट; एडवोकेट जगदीश वोरा; क्रिकेट कोच कमल बागड़ी; समाजसेवी हरीश असवाल; उदय ममगाईं राठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का पारंपरिक पहाड़ी वाद्य यंत्रों एवं ‘मेरे प्यारो पहाड़’ टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की विशेष छटा बिखेरी।
मीडिया का विशेष सहयोग
इस आयोजन को व्यापक मीडिया कवरेज प्रदान करने में वरिष्ठ खेल पत्रकार श्री राजेंद्र सजवाण, श्री राजेश राय (UNI), श्री नवीन शर्मा (रेडियो वीर जोन), श्री शाहिद (टीवी एवं रेडियो पत्रकार), वरिष्ठ पत्रकार श्री अजय नैथाणी तथा फाउंडेशन के मीडिया पार्टनर वॉइस ऑफ माउंटेन से श्री जगमोहन एवं श्रीमती संध्या जिज्ञासु का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों का जताया आभार
इस अवसर पर DSMF के कार्यकारी अध्यक्ष एवं महासचिव श्री राजेंद्र रावत, श्री दरवान रावत, खेल सचिव श्री दयाल सुंदरियाल, क्रिकेट कमेंट्री प्रभारी श्री सुभाष घिल्डियाल, टीम रजिस्ट्रेशन इंचार्ज श्री श्याम शर्मा, खेल सलाहकार श्री वीरेंद्र बिष्ट एवं संरक्षक श्री मनवर सिंह असवाल की ओर से सभी खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन, कप्तानों, अतिथियों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
फाउंडेशन का उद्देश्य उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है।
फाउंडेशन ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाला अगला टूर्नामेंट और भी भव्य एवं सुव्यवस्थित होगा तथा उत्तराखंड की उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेगा।
अपनी संस्कृति को साथ लेकर एकजुटता और खेल भावना का संदेश देते हुए फाउंडेशन ने अपना संकल्प दोहराया:
खेलो उत्तराखण्ड, बढ़ो उत्तराखण्ड, जीतो उत्तराखण्ड।
देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिक फाउंडेशन (DSMF)

Leave a comment