Home उत्तराखंड चमोली गोपश्‍वर- उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम
चमोली

गोपश्‍वर- उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

गोपेश्वर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण के नेतृत्व में आज गोपेश्वर स्थित राजकीय वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा आश्रम के उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक कैटल भेंट की गई।
इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा, “आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब समाज के हर वर्ग तक सम्मान, अपनापन और सुविधाएं पहुंचें। हमारे बुजुर्गों ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा समाज और देश के निर्माण में लगाया है। उनके बीच स्वतंत्रता दिवस मनाना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।”
इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने राजकीय आश्रम पद्धति पहुंचकर वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से मुलाकात की। बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा आवश्यक राशन की व्यवस्था की गई। इस दौरान बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम और देश के प्रति जिम्मेदारियों के साथ आजादी के महत्व के बारे में बताया गया।
बृजमोहन सजवाण ने कहा, “देश की आजादी केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। आज के बच्चे ही देश और उत्तराखंड का भविष्य हैं। हमें उन्हें शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना होगा।”
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ा है और सेवा, सम्मान तथा जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, दशोली ब्लॉक अध्यक्ष एवं युवा प्रकोष्ठ से सौरभ बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ 18 नवंबर को ज्योतिर्मठ से होगा, भव्य स्वागत समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित ज्योतिर्मठ। दिनांक 18 नवंबर 2026 को भगवान बदरी विशाल...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ

Report_kamlesh Purohit गौचर मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और...

अभिमन्यु चक्रव्यूह के शानदार मंचन के बाद कलाकारों का सम्मान, गोपेश्वर में आयोजित हुआ समारोह

स्थान: गोपेश्वर, चमोली | रिपोर्ट: लोकेंद्र रावत गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज (रा.इ.का.)...

गोपेश्‍वर- भ्रष्टाचार के खिलाफ” विशेष हस्ताक्षर अभियान” प्रारंभ किया गया ।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश कांग्रेस...