Home Uncategorized जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!
Uncategorizedपौडी

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत

संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 11 के छात्र शुभम कण्डारी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, लंबी कूद में द्वितीय स्थान तथा 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया।

वहीं बालिका अंडर-19 वर्ग में कक्षा 12 की छात्रा कुमारी नेहा रावत ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। नेहा ने लंबी कूद में प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान तथा 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य संजय सिंह रावत ने दोनों होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने शुभम कण्डारी और नेहा रावत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

रिपोर्ट दरवान सिह रावत स्वच्छता अभियान, विचार गोष्ठी और विशेष समरसता भोज...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

संगलाकोटी। जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को...

लैंसडाउन में उक्रांद और ग्रामीणों की महारैली, बंद मार्ग खोलने की मांग मार्ग न खुलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Report Subhodh Rawat उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की लैंसडाउन विधानसभा कार्यकारिणी और...

कल्जीखाल में सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत-2047’ पर बच्चों ने रखे विचार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल कल्जीखाल। कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, कल्जीखाल...