Home Uncategorized जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!
Uncategorizedपौडी

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत

संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 11 के छात्र शुभम कण्डारी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, लंबी कूद में द्वितीय स्थान तथा 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया।

वहीं बालिका अंडर-19 वर्ग में कक्षा 12 की छात्रा कुमारी नेहा रावत ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। नेहा ने लंबी कूद में प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान तथा 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य संजय सिंह रावत ने दोनों होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने शुभम कण्डारी और नेहा रावत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ग्राम डांगी में प्रशासक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

जनता दर्शन कार्यक्रम में आयी शिकायत पर डीएम ने लिया संज्ञान, दिए...

पौड़ी में गुलदार के हमले में मासूम की मौत से भड़का जनआक्रोश, वन मंत्री के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पौड़ी जनपद के खांड्यूंसैंड क्षेत्र में गुलदार के...

पौडी-यमकेश्वर में चकबंदी जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न, ग्रामीणों ने समझा स्वैच्छिक चकबंदी का महत्व

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिखाई रुचि, ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन भी भरे...