Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी- गुदड़ी के लाल लक्की रुडोला ने फिर लहराया परचम, रांसी स्टेडियम में मारा मैदान
पौडी

पौड़ी- गुदड़ी के लाल लक्की रुडोला ने फिर लहराया परचम, रांसी स्टेडियम में मारा मैदान

रिपोर्ट जगमोहन डांगी
800 मीटर दौड़ में 15 विकासखंडों को पछाड़कर जनपद में प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

पौड़ी। रांसी स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता (गढ़देवा) में विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज दिउसी के छात्र लक्की रुडोला ने शानदार प्रदर्शन किया है। 800 मीटर दौड़ में लक्की ने जिले के 15 विकासखंडों से आए प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

लक्की ने इस बार अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। उनकी इस सफलता के साथ ही उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है।

लक्की की इस उपलब्धि से विकासखंड कल्जीखाल के साथ ही पट्टी मनियारस्यूं, राजकीय इंटर कॉलेज दिउसी, गांव दिउसी और थापला क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने लक्की की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

संवाददाता जगमोहन डांगी से बातचीत में लक्की रुडोला ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के व्यायाम शिक्षक वीर अर्जुन चौखाली, विद्यालय के सभी गुरुजनों तथा अपने पालनहार चाचा कुलदीप बगासी और चाची सीमा देवी को दिया।

लक्की रोज गांव की पगडंडियों और सड़कों पर दौड़ का अभ्यास करते हैं। उनकी मेहनत का नतीजा अब लगातार मिल रहा है और उन्होंने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

लक्की की इस उपलब्धि पर क्षेत्र प्रमुख गीता देवी, जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, ग्राम प्रधान थापला राकेश कुमार, ग्राम प्रधान दिउसी ममता नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता जसवीर रावत, पूर्व पीटीए अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान थनूल देवेंद्र रावत, पूर्व प्रधान शिव प्रसाद कुकरेती और पूर्व प्रधानाचार्य दीनदयाल सिंह सहित क्षेत्र के कई लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि लक्की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर पौड़ी और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
अन्‍य खबरो के लिए हमारे युटयुब चैनल पर जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी में पांच विभूतियों को मिला ललित मोहन कोठियाल स्मृति नागरिक सम्मान

रिपोर्ट जगमोहन डांगी पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में नागरिक कल्याण एवं जागरूक...

नैनीडांडा/लैंसडाउन: उक्रांद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनवर सिंह रावत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट महिपाल रावत नैनीडांडा/लैंसडाउन। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के वरिष्ठ नेता एवं...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

रिपोर्ट दरवान सिह रावत स्वच्छता अभियान, विचार गोष्ठी और विशेष समरसता भोज...