पौड़ी गढ़वाल: गुलदार को मारने के आदेश जारी
नैनीडांडा ब्लॉक के बणासी गांव में 27 जून को 66 वर्षीय महिला सुशीला देवी की गुलदार के हमले में मौत के बाद वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और ट्रैंकुलाइज करने के आदेश जारी किए हैं।

यदि सभी प्रयासों के बावजूद गुलदार पकड़ में नहीं आता है, तो स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उसे नष्ट की अनुमति भी दी गई है। यह आदेश 15 दिनों तक प्रभावी रहेगा। क्षेत्र में कैमरा ट्रैप, ड्रोन निगरानी और जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्हाटअप द्वारा भेजे
youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611

Leave a comment