रिपोर्ट विक्रम पटवाल
आज खैरालिंग मेला समिति की बैठक मेला समिति अध्यक्ष श्री अनिल सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इसमें मेला में इस साल हुई आय व्यय का ब्यौरा सभी के समक्ष रखा गया।६ एवं ७ जून को हुए खैरालिंग मेला में समिति नें पूरा ब्यौरा रखा। जिसमें इस साल मेले में कुल आय रुपये ३,४८,०४७/- रही और व्यय रुपये ३,९०,१३८/- रहा । व्यय में इस साल समिति द्वारा रुपये २,५०.०००/-का भव्य टीन शेड भी बनवाया गया। जो मेले एवं अन्य कार्यक्रम में भंडारा करने के लिए बनवाया गया। सभी समिति के सदस्यों नें इसकी प्रशंसा करी। समिति में कुल बचत रुपये २,६७,०००/- रही।
समिति द्वारा सावन के सोमवार को भी पूजा पाठ एवं भंडारा करने पर सहमति बनी। इसमें सकनोली गांव के प्रधान नें एक सोमवार को भंडारा अपनी ओर से देने के लिए कहा। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि अगर और सोमवार को कोई भक्त भंडारा दें तो ठीक है नहीं तो समिति द्वारा ही भंडारा कराया जाएगा।
समिति नें प्रस्ताव भी पारित किया जिसमें मंदिर परिसर में स्थल विकास , मेला परिसर में सौन्दर्यकरण, धर्मशाला में मरम्मत एवं मेला परिसर में २ शौचालय बनाए जाएं। प्रस्ताव जिला पंचायत को भेजें जाएंगे।
बैठक में अध्यक्ष श्री अनिल सिंह नेगी, संजय डबराल, विक्रम पटवाल, कुलदीप, राजीव सिलवाना, लक्ष्मण सिंह,रजनेश, सुनील उनियाल, मुकेश भारद्वाज, अनिल, विवेक नेगी, हेमचंद्र, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
- अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्यों के साथ मेल कर सकते है या संपर्क करे
- jagjigyasu@gmail.com 8851979611
- पहाड से जुडी अन्य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए https://www.facebook.com/Voicemountains
- https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
- व्हाटउप पर जुडे https://chat.whatsapp.com/HgYLKDwpTKi4FIQ8fFNmzA

Leave a comment