Home Uncategorized द्वारीखाल विकास खण्‍ड मे समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारम्भ
Uncategorized

द्वारीखाल विकास खण्‍ड मे समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारम्भ

आज समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि महेन्द्र राणा के आगमन पर क्षेत्रीय जनता एवं विकासखण्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया। नन्दा देवी स्वयं

सहायता समूह बल्ली व महिला मंगल दल बौंठा के सदस्यों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किये गए। प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों से लायी गयी मिटटी कलशों को विकासखण्ड के संयुक्त कलश में डालकर शहीदों के सम्मान में पुष्प अर्पित किये। वीरों के वंदन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रमुख द्वारा आनन्द सिंह रावत, दमयन्ती देवी, चन्द्रमोहन को माल्यार्पण एव शाल ओडाकर सम्मानित किया गया। विद्यादत्त रतूडी खण्ड विकास

अधिकारी द्वारा शिविर के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। प्रमुख द्वारा बहुउददेशीय शिविर में लगे स्टालों का निरीक्षण किया तथा समूहों से खरीददारी की गयी। शिविर में 14 विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये। सभी विभागों से उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा विभाग से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। शिविर में कुल 10 दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये गये जिसमें 07 प्रमाण पत्र दिमाग से 02 प्रमाण पत्र हडडी से, तथा 01 प्रमाण पत्र ईएनटी से सम्बन्धित निर्गत किया गया। पेंशन हेतु 20 प्रपत्र दिये गये। प्रमुख द्वारीखाल द्वारा भारतमाता की जय के नारोे से उद्वबोधन शुरू किया गया। अपने उद्वबोधन में में प्रमुख राणा ने कहा कि सरकार द्वारा बहुउददेशीय शिविर लगाकर जनता को सुविधा प्रदान की जा रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग शिविर लगाया गया जिसमें चिकित्सकों द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये गये। मैं सभी विभागीय

अधिकारी/कर्मचारी जनप्रतिनिधि , स्वयं सहायता समूह एवं अन्य सभी जनों को शिविर में स्वागत करता हूँ। इस अवसर पर प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, प्रधान बौंठा चन्द्रमोहन, प्रधान भलगांव प्रभाकर डोबरियाल, प्रधान बल्ली उषा देवी, प्रधान सैज श्री विकास बडथ्वाल, प्र्रधान रिंगवाडगांव मुन्नी देवी, प्रधान मलेथा रविन्द्र

डोबरियाल प्रधान दिउसा यशपाल सिंह, प्रधान सिंराई आनन्द बडथ्वाल, प्रधान धारी किरन देवी, प्रधान तोली सीमा देवी, प्रधान जुयालगांव नीला देवी, स्वास्थ्य विभाग से डा0 सौरभ चौहान, डो0 खुशी रावत, कोटद्वार से आयी टीम डा0 रासीद अली, डा0 अभिषेक जैन, डा मोहित लावनिया, सुन्दर नेगी, सुमन नेगी, कृषि विभाग से संजीव श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी दिव्यांग पुर्नवास श्री धर्मेन्द्र पंवार, महिला एव बालविकास परियोजना अधिकारी अर्चना भारद्वाज, जिला उद्योग केन्द्र से तेजस, उद्यान विभाग से

अरवन्दि, डेयरी विकास विभाग से डा0 मनोज राणा, सोल्जर बोर्ड से शोभन भण्डारी विभिन्न ग्रामों से आये स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विकासखण्ड के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी सतीश शर्मा ने किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

पहाड़ के जांबाज एसीपी संजय असवाल का कमाल, 11 मिनट में घायल विदेशी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पहाड़ की मिट्टी में पले-बढ़े जांबाज एसीपी ट्रैफिक...

धुमाकोट- पूर्वाशीं ध्‍यानी, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट ने 12वीं मे प्राप्‍त की राज्‍य मे 10वीं रैंक।

रिपोर्ट  महिपाल रावत उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड के 12वीं एंव 10वीं कक्षा का आज...