Home Uncategorized बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला
Uncategorizedपौडी

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

पौड़ी: विकास खंड खिर्सू के बछेली गांव में शुक्रवार शाम गुलदार ने घास काट रही 48 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले

में महिला की मौत हो गई है। गुलदार महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को मारने और क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह गुसाईं ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे गांव से लगभग 100 मीटर दूर जंगल में पांच-छह महिलाएं घास काट रही थीं। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने बीना देवी (48) पत्नी स्व. बालमुकुंद पर हमला कर दिया। गुलदार बीना देवी को घसीटकर झाड़ियों में ले गया। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार ने बीना को छोड़ा, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ग्राम डांगी में प्रशासक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

जनता दर्शन कार्यक्रम में आयी शिकायत पर डीएम ने लिया संज्ञान, दिए...

पौड़ी में गुलदार के हमले में मासूम की मौत से भड़का जनआक्रोश, वन मंत्री के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पौड़ी जनपद के खांड्यूंसैंड क्षेत्र में गुलदार के...

पौडी-यमकेश्वर में चकबंदी जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न, ग्रामीणों ने समझा स्वैच्छिक चकबंदी का महत्व

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिखाई रुचि, ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन भी भरे...