Home उत्तराखंड गैरसैण गैरसैंण की बेटी प्रतिभा रावत ने राज्य विज्ञान संगोष्ठी में हासिल किया प्रथम स्थान, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
गैरसैण

गैरसैंण की बेटी प्रतिभा रावत ने राज्य विज्ञान संगोष्ठी में हासिल किया प्रथम स्थान, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैण

गैरसैंण (चमोली)। जनपद चमोली के गैरसैंण स्थित आरके जे.एस.एन.एस.एन. मेमोरियल इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा कुमारी प्रतिभा रावत ने राज्य विज्ञान संगोष्ठी-2026 में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 10 अक्टूबर को SCERT उत्तराखंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।

प्रतिभा को शिक्षा और ज्ञान से परिपूर्ण पारिवारिक वातावरण विरासत में मिला है। उनके पिता श्री चंद्रमोहन सिंह रावत मालसी इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती किरण रावत इंटर कॉलेज आगरचट्टी में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं। माता-पिता के शैक्षणिक अनुभव, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन ने प्रतिभा की वैज्ञानिक सोच को विकसित करने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता नेगी ने प्रतिभा को असाधारण प्रतिभा वाली होनहार छात्रा बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण सराहनीय हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगी।

इस सफलता में मार्गदर्शक शिक्षक श्री सुरेंद्र चंद्र रजवार, हिमांशु मेहरा, तारा कंडारी एवं रोशनी सिरसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतिभा की उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

https://chat.whatsapp.com/HgYLKDwpTKi4FIQ8fFNmzA

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गैरसैंण मैराथन-2026: 21 किलोमीटर की दौड़ में दिखा जुनून, सौरभ और साधना ने हासिल की जीत

गैरसैंण (चमोली)। गांधी जयंती के अवसर पर चमोली जिले के गैरसैंण में...

जोशीमठ-मलारी शिविर में 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं और सेवाओं का लाभ

सीमांत गांव मलारी में सेवा संकल्प शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं का मिला...

मेहलचौरी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में GIC मेहलचौरी बना ओवरऑल चैंपियन

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैण मेहलचौरी। मेहलचौरी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न...

गौचर। जिला विज्ञान संगोष्ठी-2026 मे प्रतिभा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Report-Himansu Mehra गौचर। जिला विज्ञान संगोष्ठी-2026 का सफल आयोजन रा. बा. इ....