Home उत्तराखंड गैरसैण भराड़ीसैंण में स्थापना दिवस समारोह: राज्य आंदोलनकारियों को नमन, विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने रखी बात
गैरसैण

भराड़ीसैंण में स्थापना दिवस समारोह: राज्य आंदोलनकारियों को नमन, विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने रखी बात

भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

रिपोर्ट: हिमांशु मेहरा, गैरसैंण

भराड़ीसैंण (चमोली)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। समारोह के दौरान राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल, गैरसैंण की ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी तथा कर्णप्रयाग क्षेत्र के टीका प्रसाद मैखुरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को किया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य की पहचान दिलाने के लिए आंदोलनकारियों ने अनेक संघर्ष और कठिनाइयों का सामना किया। उनके त्याग और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लखपति दीदी योजना और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।

इसके साथ ही उन्होंने मिड-डे मील (एमडीएम) कार्यकर्ताओं के मानदेय में आगामी 1 दिसंबर से वृद्धि किए जाने के संकेत भी दिए।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 85 प्रतिशत कार्य पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का उल्लेख करते हुए बताया कि परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में सड़क, रेल, पर्यटन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी, जिससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

समाजसेवी ममता नेगी ने की कार्यक्रम की सराहना

इस अवसर पर समाजसेवी ममता नेगी ने राज्य स्थापना दिवस समारोह की सराहना करते हुए कहा कि 9 नवंबर का दिन उन सभी राज्य आंदोलनकारियों को याद करने और उनके संघर्षों को नमन करने का अवसर है, जिनके अथक प्रयासों और कठिन संघर्षों के परिणामस्वरूप उत्तराखंड राज्य का गठन संभव हो पाया।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को राज्य आंदोलन के इतिहास और आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान से परिचित कराना बेहद आवश्यक है, ताकि उत्तराखंड के निर्माण के पीछे छिपे संघर्ष, संकल्प और सपनों को सदैव याद रखा जा सके।

समारोह के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सिलंगा गांव में पाण्डव लीला की तैयारियां जोरों पर, शेर की आत्मा के आह्वान की अनूठी परंपरा बनेगी आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट  हिमांशु मेहरा गैरसैंण (चमोली)। चमोली जनपद के गैरसैंण विकासखंड के सिलंगा...

गैरसैंण मेले के चतुर्थ दिवस पर महिला मंगल दलों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैंण (चमोली)। कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले के...

गैरसैंण की बेटी प्रतिभा रावत ने राज्य विज्ञान संगोष्ठी में हासिल किया प्रथम स्थान, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैण गैरसैंण (चमोली)। जनपद चमोली के गैरसैंण स्थित आरके...

गैरसैंण मैराथन-2026: 21 किलोमीटर की दौड़ में दिखा जुनून, सौरभ और साधना ने हासिल की जीत

गैरसैंण (चमोली)। गांधी जयंती के अवसर पर चमोली जिले के गैरसैंण में...