रिपोर्ट हिमांशु मेहरा
गैरसैंण (चमोली)। कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले के चतुर्थ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न महिला मंगल दलों ने अपनी शानदार लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बछवाण वार्ड श्रीमती अनीता रावत, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक श्री संजय रावत तथा उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री आशीष नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मेले के दौरान विभिन्न महिला मंगल दलों ने पारंपरिक लोकगीतों, लोकनृत्यों और स्थानीय लोक परंपराओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक पेश की। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।
कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेला क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय कृषि, बागवानी, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेले के माध्यम से क्षेत्र की लोक संस्कृति एवं पारंपरिक धरोहर को संरक्षण और नई पहचान मिल रही है।
महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने मेले के सांस्कृतिक रंग को और भी आकर्षक बना दिया।

Leave a comment