Home उत्तराखंड पौडी सुरेंद्र गिरि गोस्वामी ग्राम गोखेड़ा, रीठाखाल, ब्लॉक पोखरा का शव मिला न्‍यार नदी मे।
पौडी

सुरेंद्र गिरि गोस्वामी ग्राम गोखेड़ा, रीठाखाल, ब्लॉक पोखरा का शव मिला न्‍यार नदी मे।

संजीव नेगी पौडी

थाना सतपुली
जनपद पौड़ी गढ़वाल
———————-

श्रीमान जी,
आज दिनांक 09.10.2023 को थाना हाजा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरोड़ा, पट्टी पश्चिमी मन्यारस्यु जो पटवारी क्षेत्र अंतर्गत आता है के नजदीक न्यार नदी में एक व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा है। इस सूचना से तत्काल SDRF यूनिट सतपुली और संबंधित राजस्व क्षेत्र के पटवारी को सूचित किया गया। मौके पर जाकर SDRF की मदद से शव को न्यार नदी से बाहर निकाला गया व आसपास के क्षेत्र से पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम सुरेंद्र गिरि गोस्वामी है जो ग्राम गोखेड़ा, रीठाखाल, ब्लॉक पोखरा (राजस्व क्षेत्र) के निवासी है। परिजनों को सूचित किया गया। पंचानयनामा की कार्यवाही राजस्व अधिकारियों द्वारा की जा रही है।  कारणो का पता लगाया जा रहा है

नाम पता मृतक
—————–

सुरेंद्र गिरि गोस्वामी पुत्र मोहन गिरी गोस्वामी, उम्र 55 वर्ष
निo ग्राम गोखेडा, रीठाखाल
पोoओo रेसोली, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...