Home Uncategorized धुमाकोट पुलिस बनी मददगार जंगल मे खोई महिला को बचाया।
Uncategorized

धुमाकोट पुलिस बनी मददगार जंगल मे खोई महिला को बचाया।

रिपोर्ट  संजीव नेगी पहाडी

दिनांक 19.5.2023 को सांय 06.30 बजे श्रीमती रश्मि w/o श्री दीपक निo नफजगढ़ नई दिल्ली द्वारा थाना धुमाकोट पर सूचना दी गई कि उनका परिवार दिल्ली से अपने पैतृक निवास धुमाकोट आया है और माता दीबा देवी के दर्शन करने के पश्चात उनकी चचेरी बहन श्रीमती ऊषा पंचोली w/o श्री महेशानंद पंचोली उम्र 47 वर्ष निo गढ़वाली मोहल्ला, लक्ष्मीनगर नई दिल्ली बांझ के घने जंगल में हम से बिछड़ गई है। इस सूचना से धुमाकोट पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके आदेशानुसार तत्काल जंगलात विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए दो टीम SI मनोज रावत व SI अजय रमन द्वारा गठित करके जंगल में कोबिंग शुरू की गई। रात के समय मुख्य सड़क से दीबा माता मंदिर तक लगभग 3 km की चढ़ाई तक सर्च अभियान चलाते हुए पुलिस टीम मंदिर पहुंच गई थी। रात भर चले सर्च अभियान में गुमशुदा श्रीमती ऊषा पंचोली को आज प्रातः 09.00 बजे सकुशल बरामद कर लिया गया है। जिन्हे तत्काल पुलिस द्वारा अपने वाहन से राजकीय चिकित्सालय धुमाकोट लाया गया। गुमशुदा ने बताया कि रात को जंगल में पैर फिसलने के कारण उनके हाथ में फ्रेक्चर है व हल्की फुल्की चोट है।परिजन मौजूद है जिनके द्वारा पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

पहाड़ के जांबाज एसीपी संजय असवाल का कमाल, 11 मिनट में घायल विदेशी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पहाड़ की मिट्टी में पले-बढ़े जांबाज एसीपी ट्रैफिक...

धुमाकोट- पूर्वाशीं ध्‍यानी, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट ने 12वीं मे प्राप्‍त की राज्‍य मे 10वीं रैंक।

रिपोर्ट  महिपाल रावत उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड के 12वीं एंव 10वीं कक्षा का आज...