Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल के राजकीय विद्यालय कोटड़ी में वन विभाग वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्याख्यान गोष्ठी आयोजित की गई।
पौडी

रिखणीखाल के राजकीय विद्यालय कोटड़ी में वन विभाग वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्याख्यान गोष्ठी आयोजित की गई।

प्रखण्ड रिखणीखाल क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में वन विभाग के अतिरिक्त वन भूमि संरक्षण प्रभाग रामनगर के रिंगलाणा रेंज के अन्तर्गत वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्याख्यान गोष्ठी आयोजित की गई।वन सरपंच यशपाल सिंह चौहान आतिथ्य में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिष्णु पाल

सिंह नेगी ने की। जिसमें वन दरोगा बृजपाल सिंह तथा वन आरक्षी विवेकानंद मैठाणी द्वारा पॉलीथिन उन्मूलन व उससे होने वाली हानियों, ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूक किया गया। अपने अपने वक्तव्य में अतिथि वक्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण व उसके लाभ हानि पर छात्रों को जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में सभी उपस्थित छात्र- छात्राओं, अध्यापकों समेत उपस्थित लोगों द्वारा इसकी अक्षुण्णता एवं सार्वजनिक ग्राह्यता की शपथ ली गई। गोष्ठी का संचालन सहायक अध्यापक डॉ अम्बिका प्रसाद ध्यानी ने किया जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...