Home उत्तराखंड पौडी नैनीडांडा/लैंसडाउन: उक्रांद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनवर सिंह रावत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
पौडी

नैनीडांडा/लैंसडाउन: उक्रांद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनवर सिंह रावत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट महिपाल रावत

नैनीडांडा/लैंसडाउन। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के वरिष्ठ नेता एवं नैनीडांडा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष श्री मनवर सिंह रावत का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्रवासियों, समर्थकों और उक्रांद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। श्री रावत नैनीडांडा ब्लॉक के सीलगांव के मूल निवासी थे।

श्री मनवर सिंह रावत ने अपना पूरा जीवन क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और उत्तराखंड की अस्मिता एवं पहाड़ के हक-हकूक के लिए समर्पित किया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने उक्रांद प्रत्याशी श्री आनंद प्रकाश जुयाल के नेतृत्व में चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर उक्रांद की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

हाल ही में वॉयस ऑफ माउंटेंस (VOICE OF MOUNTAINS) News की टीम ने उक्रांद के लैंसडाउन विधानसभा प्रत्याशी श्री मुकेश बिष्ट के साथ उनके पैतृक गांव सीलगांव पहुंचकर श्री रावत से भेंट की थी। इस दौरान टीम ने उनका कुशलक्षेम जाना तथा उत्तराखंड क्रांति दल के प्रति उनकी दीर्घकालीन एवं निस्वार्थ सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित भी किया था।

अपने जीवन के अंतिम दिनों तक भी श्री मनवर सिंह रावत की उत्तराखंड के प्रति प्रतिबद्धता कायम रही। उनकी इच्छा थी कि लैंसडाउन विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल का विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे और प्रदेश में पहाड़ के हितों की आवाज मजबूती से उठे।

उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उक्रांद कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

VOICE OF MOUNTAINS News परिवार दिवंगत श्री मनवर सिंह रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। भगवान बद्रीनारायण से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, परिजनों और ग्रामवासियों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति।
अन्‍य खबरो को भी देखे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

रिपोर्ट दरवान सिह रावत स्वच्छता अभियान, विचार गोष्ठी और विशेष समरसता भोज...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

संगलाकोटी। जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को...

लैंसडाउन में उक्रांद और ग्रामीणों की महारैली, बंद मार्ग खोलने की मांग मार्ग न खुलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Report Subhodh Rawat उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की लैंसडाउन विधानसभा कार्यकारिणी और...