Home उत्तराखंड चमोली चमोली- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चमोली

चमोली- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों, विद्यालयी बच्चों एवं अन्य लोगों ने भी महात्मा गांधी एवं स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर उप कोषाधिकारी सुरेन्द्र वर्मा, सहायक अभियंता अभिषेक सिंह, एएलआरओ राकेश पल्लव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयी छात्र-छात्राएं एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ 18 नवंबर को ज्योतिर्मठ से होगा, भव्य स्वागत समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित ज्योतिर्मठ। दिनांक 18 नवंबर 2026 को भगवान बदरी विशाल...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ

Report_kamlesh Purohit गौचर मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और...

अभिमन्यु चक्रव्यूह के शानदार मंचन के बाद कलाकारों का सम्मान, गोपेश्वर में आयोजित हुआ समारोह

स्थान: गोपेश्वर, चमोली | रिपोर्ट: लोकेंद्र रावत गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज (रा.इ.का.)...

गोपेश्‍वर- भ्रष्टाचार के खिलाफ” विशेष हस्ताक्षर अभियान” प्रारंभ किया गया ।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश कांग्रेस...