Home उत्तराखंड पौडी सेवा संकल्प अभियान के तहत जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
पौडी

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

संगलाकोटी। जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय स्तरीय चित्रकला, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और विचारों को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्षा श्रीमती अंजना रावत, एसएमसी अध्यक्ष श्री अनिल नेगी, ग्राम प्रधान काण्डई श्री देवेन्द्र सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री श्री शुभम रावत, भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक काण्डई एवं पूर्व प्रबंधक जनता जूनियर हाई स्कूल हलूणी श्री अनिल सिंह नेगी सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विजेता प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के शिक्षकों, कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं ने ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता एवं निरंतर सहयोग प्रदान करने की सामूहिक शपथ ली। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ रचनात्मक सोच, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लैंसडाउन में उक्रांद और ग्रामीणों की महारैली, बंद मार्ग खोलने की मांग मार्ग न खुलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Report Subhodh Rawat उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की लैंसडाउन विधानसभा कार्यकारिणी और...

कल्जीखाल में सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत-2047’ पर बच्चों ने रखे विचार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल कल्जीखाल। कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, कल्जीखाल...

संस्कृत प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी का शानदार प्रदर्शन, समूहगान व नाटक में प्रथम

रिपोर्ट दरवान रावत समूहगान और संस्कृत नाटक में प्रथम, वाद-विवाद प्रतियोगिता में...

पौडी-जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने जीती विधायक चैंपियन ट्रॉफी

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने जीती विधायक चैंपियन ट्रॉफी अंडर-19 बालिका कबड्डी...