रिपोर्ट कमलेश पुरोहित ; उत्तराखंड के नैनीताल जिले के
रामनगर में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है, रामनगर के कानिया क्षेत्र स्थित गंगोत्री विहार में 42 वर्षीय पवन कुमार शर्मा का शव उनके घर में बेड पर पड़ा मिला,परिजनों की सूचना और घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि पवन कुमार शर्मा ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पवन कुमार शर्मा पुत्र गिरीश कुमार शर्मा, निवासी गंगोत्री विहार, गली नंबर तीन, कानिया, रामनगर के रूप में हुई है,उनकी उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है,घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पवन कुमार शर्मा का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पवन कुमार शर्मा ने रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली,पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी था और फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था,हालांकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
मामले में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की,इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।
रामनगर के क्षेत्राधिकारी रविकांत सैमवाल ने बताया कि कानिया क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है, शव का पंचायतनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a comment