Home उत्तराखंड चमोली चमोली- वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें युद्धस्तर पर जुटीं।
चमोली

चमोली- वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें युद्धस्तर पर जुटीं।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग बनाने का कार्य तेजी से जारी

वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें युद्धस्तर पर जुटीं

नीती घाटी में भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बहने के बाद बाधित हुई वाहनों की आवाजाही को शीघ्र सुचारु करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।

तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार करने का कार्य तेजी से गतिमान है। मौके पर तैनात संबंधित विभागों की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि अस्थाई मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कर वाहनों की आवाजाही को यथाशीघ्र सुचारु किया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा मौके की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं तथा मार्ग बहाली के कार्य में संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों का समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा मार्ग बहाली के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं मशीनरी मौके पर उपलब्ध कराई जा रही है। मौसम एवं नाले के जलस्तर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि मार्ग बहाली का कार्य पूरा होने तक प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक आवागमन न करें। मौके पर तैनात प्रशासन, सुरक्षा एवं संबंधित विभागों की टीमों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें और कार्य में सहयोग प्रदान करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गोपेश्वर -1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया

रिपोर्ट लोकेंद्र रावत 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day...

पोखरी- सेवा संकल्प शिविर में 233 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 आवेदनों के फॉर्म भरवाए

रिपोर्ट  कमलेश पुरोहित सेवा संकल्प अभियान के तहत पोखरी में बहुउद्देशीय शिविर...

सिंद्रवाणी–सकण्ड मोटर मार्ग के प्रथम चरण के नव निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 9.50 किमी मोटर मार्ग के...