रिपोर्ट विनोद मनकोटी
कुमाऊं भ्रातृ मंडल ( पंजीकृत ) पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा के तत्वावधान में इस वर्ष 16 August 2026 ( Sunday) से 23 August तक कैलासेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद में श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। रविवार 16 अगस्त को ब्यास, भागवत भूषण श्री भगवती प्रसाद पंत जी द्वारा बिधि विधान से दिव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। दिव्य कलश यात्रा में उत्तराखंड के पहाड़ी गाजे बाजे के साथ साथ पहाड़ी संस्कृति, पहाड़ी भेष भूषा और परंपरा की अद्वितीय झलक देखने को मिलेगी। क्षेत्र के सभी भक्तों एवम श्रद्धालु गणों से निवेदन है कि आप सभी लोग इस दिव्य कलश यात्रा में अवश्य शामिल हों। सात दिन तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का समापन आगामी 23 अगस्त रविवार के दिन दिव्य भंडारे के साथ होगा। सभी भक्तों, क्षेत्रवासियों और धर्मावलम्बियों से निवेदन है कि इस धार्मिक अनुष्ठान में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं। धन्यवाद 🙏🏻 चन्दन अधिकारी ( महासचिव ) कुमाऊं भ्रातृ मंडल ( पंजीकृत ) पर्वतीय कॉलोनी, NIT, फरीदाबाद

Leave a comment