Home Uncategorized पौडी-आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर मे आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी गेंदमेला जन कल्याण समिति की आम सभा का आयोजन
Uncategorized

पौडी-आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर मे आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी गेंदमेला जन कल्याण समिति की आम सभा का आयोजन

रिपोर्ट  जगमोहन डांगी पौडी

आज दिनांक 10-12-2023 को आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर मे आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी गेंदमेला जन कल्याण समिति की आम सभा का आयोजन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी जी की अध्यक्षता मे किया गया।

■-सर्व प्रथम माँ भुवनेश्वरी के दिवंगत भक्तों की आत्मिक शांति हेतु मुख्य पुजारी पं0 गणेश प्रसाद सैलवाल पुजारी- आचार्य नागेंद्र मोहन सैलवाल एवम उपस्थित सभी भक्तो द्वारा शांति पाठ किया गया।

■-आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी गेंदमेले का आयोजन लगभग 1669 की मकर सक्रांति से भैरव भुवनेश्वरी ध्वज मिलन समारोह के रूप मे प्रारंभ हुआ था। जो आज भी विद्यमान है। इस मेले का उद्देश्य मिलाप से है। तथा मिलाप के पश्चात मनोरंजन हेतु पट्टी लंगूर एवम मनियारस्यू के बीच गेंद खेली जाती है।
वर्ष 2024 संवत्सर 2080 मे मकर सक्रांति का पर्व एवम गेंद मेले का आयोजन दिनांक 15 जनवरी 2023 को सुनिश्चित हुआ है।

■- यह गेंदमेला पट्टी मनियारस्यू एवम पट्टी लंगूर के बीच मे खेला जाता है। पट्टी लंगूर के भक्त बाबा भैरवनाथ के उपासक सफेद रंग के ध्वज पताका के साथ एवम माँ भुवनेश्वरी के उपासक पट्टी मनियारस्यू के भक्त लाल रंग की ध्वज पताका के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ माँ के मंदिर मे पहुँचते है।

■- सचिव गेंदमेला श्री गिरीश चंद्र नैथानी जी द्वारा बताया गया कि आज की सभा मे यह निर्णय किया गया कि मेला परिसर की स्वच्छता दिनांक 17-12-2023 को सामुहिक श्रमदान के रूप मे की जायेगी।

■- गत वर्ष की भाँति गेंद पट्टी लंगूर ग्राम कंदरोड़ा से श्री अर्जुन सिंह रावत जी द्वारा लाई जायेगी।

■- कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश काला जी द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष की भांति मकर सक्रांति को खिचड़ी का भोग आने वाले श्रद्धालुओं को वितरण किया जाता रहा है। इस वर्ष जो भी श्रद्धालु खिचड़ी भंडारा देने हेतु इच्छुक हो वह गेंद मेला समिति से संपर्क कर सकता है।

आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी गेंदमेला जन कल्याण समिति।
सांगुड़ा बिलखेत बाँघाट पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड।

Related Articles

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...