Home उत्तराखंड चमोली प्रौधोगिकी संस्थान, गोपेश्वर के बी0टेक्0 अंतिम वर्ष के सभी 17 छात्रों का के पी रिलाएबल मे चयन
चमोली

प्रौधोगिकी संस्थान, गोपेश्वर के बी0टेक्0 अंतिम वर्ष के सभी 17 छात्रों का के पी रिलाएबल मे चयन

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत गोपेश्‍वर

प्रौधोगिकी संस्थान, गोपेश्वर के बी0टेक्0 अंतिम वर्ष के सभी 17 छात्रों का गुरुग्राम की ऑटोमोटिव सेक्टर की कंपनी के0पी0 रिलाएबल टेकनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में चयन हो गया है। संस्थान के प्लेसमेंट सेल के प्रभारी श्री दिनेश चौहान ने बताया की पिछले सप्ताह मैकेनिकल इंजिनीरिंग के छात्रों का उपरोक्त कंपनी में इंटरव्यू कराया गया था जिसमें कंपनी द्वारा सभी 17 प्रतिभागियों को चयनित कर लिया गया है। श्री चौहान ने बताया कि उक्त छात्रों को प्रारम्भ में 15 से 21 हज़ार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। छात्रों के प्रशिक्षण उपरांत कंपनी की पॉलिसी के अनुसार वेतन में वृद्धि की जाएगी। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 अमित अग्रवाल जी ने सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अभी संस्थान में वाह्य परीक्षाएं गतिमान है। परीक्षाओं के उपरांत अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए भी प्लेसमेंट हेतु कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सभी योग्य छात्रों को शत प्रतिशत प्लेसमेंट उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त संस्थान के छात्रों को स्टार्टअप के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए फ़रवरी माह में स्टार्टअप पर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।

पहाड से जुडी खबरो को देखने के लिए हमसे जुडे

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1

https://www.facebook.com/Voicemountains

jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...