Home Uncategorized कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा चौबट्टाख़ाल के पोखड़ा विकासखंड के सेडियाख़ाल में आयोजित मैराथन
Uncategorized

कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा चौबट्टाख़ाल के पोखड़ा विकासखंड के सेडियाख़ाल में आयोजित मैराथन

Report- Jagmohan Dangi-pauri

कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा चौबट्टाख़ाल के पोखड़ा विकासखंड के सेडियाख़ाल में आयोजित मैराथन के बालिका बर्ग में बीरोंखाल ब्लॉक की कविता प्रथम, पोखड़ा ब्लॉक की अनीसा द्वितीय और ब्लॉक बीरोंखाल की सुप्रिया तृतीय स्थान पर रही जबकि बालक वर्ग में चौबट्टाखाल के प्रभु प्रथम, चौबट्टाखाल के मनवर द्वितीय एवं बीरोंखाल के करन सिंह नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के विजताओं को मुख्य अतिथि डॉ. हरक सिंह रावत जी पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड ऐवम राजेश कंडारी प्रभारी “ हाथ से हाथ जोड़ो “ के द्वारा प्रथम स्थान पाने वालों को ₹ 10,000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान ₹5000 एवं ट्रॉफी, तथा तृतीय स्थान में ₹2500 एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोखड़ा के प्रभारी ब्लॉक प्रमुख बीरोंखाल श्री राजेश कंडारी, पूर्व प्रमुख पोखड़ा श्री सुरेन्द्र सिंह रावत, श्रीमती पूनम कैंत्युरा, श्री कल्याण सिंह रावत, श्री जितेन्द्र सिंह, श्री महेंद्र सिंह, एकेश्वर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष श्री पंकज पोखरियाल, सुधीर कोहली, बनवारी विमल, सुरेन्द्र पटवाल, मनवर सिंह रावत, अमरदीप रावत,देवेंद्र सिंह, सुमित रावत सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवम् कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोखड़ा के अध्यक्ष श्री अरुणोदय सिंह बिष्ट जी के द्वारा की गई।
वक्ताओं द्वारा देहरादून में बेरोज़गारों पे हुई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए जनविरोधी सरकार को होश में रहने की सलाह दी गयी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

पहाड़ के जांबाज एसीपी संजय असवाल का कमाल, 11 मिनट में घायल विदेशी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पहाड़ की मिट्टी में पले-बढ़े जांबाज एसीपी ट्रैफिक...

धुमाकोट- पूर्वाशीं ध्‍यानी, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट ने 12वीं मे प्राप्‍त की राज्‍य मे 10वीं रैंक।

रिपोर्ट  महिपाल रावत उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड के 12वीं एंव 10वीं कक्षा का आज...