Home Uncategorized अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान, शक्तिपर्व संकल्प गोष्ठी का आयोजन नोएडा मे ।
Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान, शक्तिपर्व संकल्प गोष्ठी का आयोजन नोएडा मे ।

रिपोर्ट     पहाडो की आवाज

नोएडा,  पर्वतीय लोकविकास समिति ने अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के अवसर पर शक्तिपर्व संकल्प विचार गोष्ठी का आयोजन किया। नोएडा सेक्टर 62 स्थित प्रेरणा भवन में आयोजित गोष्ठी में दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी की प्रोफेसर और अनुसूचित जनजाति आयोग की सलाहकार प्रो. सीमा सिंह ने मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्तराखंड की महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। उत्तराखंड में महिलाओं को केवल समानता ही नहीं दी गई बल्कि उन्हें श्रेष्ठता भी दी गई है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर ने हिमालयी महिला सम्मान से सम्मानित मातृशक्ति को बधाई देते हुए कहा कि पहाड़ तो नंदा का मायका है इसलिए पहाड़ में शक्ति उपासना के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की बहुत पुरानी परंपरा है। समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार और मेरठ यूनिवर्सिटी के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.नवीन चंद्र लोहनी ,भाजपा हिमालय परिवार के अध्यक्ष उदय शर्मा और दिल्ली सरकार की शिक्षा उपनिदेशक डॉ.राजेश्वरी कापड़ी,वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार प्रदीप कुमार वेदवाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि डॉ.देवनारायण शर्मा ,मयूर विहार भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद बछेती, उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष हरेंद्र डोलिया,वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सुषमा जुगरान ध्यानी,अंजना गौड़, जगदीश नेगी, सौरव कबटियाल, भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही नारी शक्ति को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री और पर्वतीय लोकविकास समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने की और समारोह का संचालन प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल ने किया।

अन्‍य खबरो के लिए हमारे युटयुब चैनल को सबस्‍क्राईब करे शेयर करे                                                 https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/voiceofmountains

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

पहाड़ के जांबाज एसीपी संजय असवाल का कमाल, 11 मिनट में घायल विदेशी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पहाड़ की मिट्टी में पले-बढ़े जांबाज एसीपी ट्रैफिक...

धुमाकोट- पूर्वाशीं ध्‍यानी, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट ने 12वीं मे प्राप्‍त की राज्‍य मे 10वीं रैंक।

रिपोर्ट  महिपाल रावत उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड के 12वीं एंव 10वीं कक्षा का आज...