Home उत्तराखंड पौडी पहाड़ी उत्पादों को मिलेगा बाजार धडियाल मे खुला विक्रय केंद्र|
पौडी

पहाड़ी उत्पादों को मिलेगा बाजार धडियाल मे खुला विक्रय केंद्र|

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

दीनदयाल अंतोदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा दिशा में समूह के द्वारा विभिन्न प्रकार के पहाड़ी उत्पादन को संग्रहित कर उन्हें विक्रय करने हेतु विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत घड़ियाल बाजार में एक विक्रय केंद्र (आउटलेट) की स्थापना दिनांक 9 दिसंबर 2022 को के गई विक्रय केंद्र की उद्घाटन समारोह में तरकी ग्राम संगठन ग्राम थनुल महिला समूह के महिलाओ ने मुख्य विकास अधिकारी को निमंत्रण देकर विक्रय केंद्र का लोकार्पण में संबंधित उच्च अधिकारियों जिसमें खंड विकास अधिकारी एवं परियोजना संबंधित अधिकारी को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की लेकिन दुर्भाग्यवश जहां एक तरफ सरकार महिलाओं को स्वरोजगार क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति भाभी का दर्जा दे रही है। वही आज इस विक्रय केंद्र में दूर दराज से आई महिलाएं अपने स्थानीय उत्पादन की पहाड़ी दालें सब्जी,नारंगी,माल्टा आदि विक्रय केंद्र में बेचने लाए ताकि अधिकारियों के सामने वह अपने उत्पादन को दिखाकर शाबाशी बटोर सके लेकिन दुर्भाग्यवश सरकार की तरफ से महिलाओं का प्रोत्साहन करने विक्रय केंद्र में कोई भी अधिकारी और कर्मचारी ने आना जरूरी नहीं समझा जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने गहरी नाराजगी व्यक्त की विक्रय केंद्र का उद्घाटन सेवानिवृत्त कर्नल आनंद मोहन थपलियाल जो स्वयं भी लंबे समय से क्षेत्र में एक उद्यमी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी जगमोहन डांगी और पूर्व क्षेत्र पंचायत पंचायत सदस्य गायत्री देवी पटवाल पूर्व डाकपाल एवं सफल उद्यमी सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह रावत के कर कमलों में संयुक्त रूप उद्घाटन किया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान बुटली श्रीमती उर्मिला देवी,पूर्व प्रधान थनुल उमा देवी,पूर्व प्रधान महिला मंगल दल अध्यक्ष ग्राम थनुल श्रीमती बसंती देवी पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत डांगी श्रीमती सरस्वती देवी चौहान महिला मंगल दल पूर्व अध्यक्ष डांगी श्रीमती सरिता देवी चौहान कई महिला समूह युवा संगठन मौजूद रहे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी गढ़वाल: जनता इंटर कॉलेज धांधणखेत ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, ₹5 लाख से सम्मानित

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता...

पौडी- कल्जीखाल में एंटी ड्रग शिविर नशे से दूर रहें, भविष्य सुरक्षित रखें!

रिपोर्ट: विक्रम पटवाल कल्जीखाल (पौड़ी गढ़वाल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल...

मानव-वन्यजीव संघर्ष और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ यूकेडी का महा हस्ताक्षर अभियान शुरू

लैंसडाउन विधानसभा में मुकेश बिष्ट की पहल, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा हजारों...