Home Uncategorized गौरी चंद आर्य अध्‍यापक का राजकीय इंटर कॉलेज लंगसी से स्‍थानांतरण पर विदाई समारोह
Uncategorizedचमोली

गौरी चंद आर्य अध्‍यापक का राजकीय इंटर कॉलेज लंगसी से स्‍थानांतरण पर विदाई समारोह

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत चमोली

गौरी चंद आर्य एक अध्यापक जिन्होंने दुर्गम के विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज लंगसी में 18 वर्षों तक सेवा दी, आज 18 वर्षों के पश्चात इनका तबादला राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोटी में हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज लंगसी में इनके द्वारा सामाजिक विषय के अध्यापक के रूप में अध्यापन कार्य किया गया तथा विगत 18 वर्षों से लगातार इनका रिजल्ट 100% रहा विद्यालय के सभी गतिविधियों में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है लंगसी गुलाब कोटी हेलंग तपोवन लांजी पोखनी इत्यादि गांव कि ग्रामीणों ने आर्य जी को विदाई की बेला पर भावभीनी विदाई दी साथ ही बच्चों ने भी आर्य जी को नम आंखों से तथा अपनी भावनाओं से विदाई दी आर्य जी जिन्होंने की राजकीय इंटर कॉलेज लंगसी में अपनी 18 वर्षों की सेवा के दौरान बहुत से उत्कृष्ट कार्य किये, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों द्वारा ढोल दमाऊ के साथ घोड़े पर बिठाकर आर्य जी को विदाई दी साथ ही आर्य जी ने भी समस्त अभिभावको अध्यापक साथियों तथा छात्रों का धन्यवाद किया तथा विदाई के समय अपनी भावनाएं व्यक्त की।

Related Articles

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे शतरंज का दम

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला...

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...