Home Uncategorized उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Uncategorizedहरिद्वार

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट  कमलेश पुरोहित

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय-पर्व थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ0 श्वेता अवस्थी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों के मन में भारतीय संस्कृति में विविधता में एकता के भाव को संचारित करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि प्रतिभागियों ने नवरात्रि, गणेश चतुर्थी, दीपावली, जन्माष्टमी जैसे भारतीय पर्वों को केंद्रित करते हुए रंग बिरंगी रंगोलियां बनाईं। प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के समक्ष रंगोली के संबंध में भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण भी दिया।

निर्णायक मंडल ने रंगोली के प्रस्तुतीकरण, रंग संयोजन एवं आंचलिक छाप को मापदंड मानते हुए रंगोलियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में शिक्षा शास्त्र विभाग के विद्यार्थी पवन जोशी को प्रथम, योगाचार्य की छात्रा प्रगति को द्वितीय, आचार्य इतिहास की छात्रा शिवानी को तृतीय पुरस्कार तथा योगाचार्य पाठ्यक्रम की छात्रा वर्षा को सांत्वना पुरस्कार मिला। विश्वविद्यालय से डॉ0 विंदुमती द्विवेदी एवं डॉ0 दामोदर परगाईं निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा महिला प्रकोष्ठ को इस आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ0 प्रतिभा शुक्ला, डॉ0 अजय परमार, डॉ0 सुमन प्रसाद भट्ट, मीनाक्षी, डॉ0 सुशील चमोली, डॉ0 विनय सेठी, डॉ0 उमेश शुक्ल, उप कुलसचिव दिनेश राणा, शोध अधिकारी डॉक्टर महेश ध्यानी, मनोज गहतोड़ी, अनीता कुकरेती, छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष सागर खेमरिया सहित विभिन्न विभागों के अध्यापक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

**********************************

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...

हरिद्वार -उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ‘ राष्ट्रीय हिंदी व्याख्यानमाला ‘ का आयोजन

हरिद्वार, 30 सितंबर ,2026 उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के ‘भाषा एवं आधुनिक...

बहादराबाद में 18वीं खण्डस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बहादराबाद में 18वीं खण्डस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन...