गैरसैंण (चमोली)। चमोली जनपद के गैरसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र माईथान में 9 नवंबर से सांस्कृतिक एवं किसान विकास मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में क्षेत्रीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है।गैरसैंण (चमोली)। चमोली जनपद के गैरसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र माईथान में 9 नवंबर से सांस्कृतिक एवं किसान विकास मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में क्षेत्रीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है।
मेले के अंतर्गत आज आयोजित कार्यक्रम में कर्णप्रयाग विधायक श्री अनिल नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दुर्गा देवी, समाजसेवी श्रीमती ममता नेगी एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
मेले में स्थानीय लोक संस्कृति, पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कृषि एवं ग्रामीण उत्पादों को विशेष महत्व दिया जा रहा है। साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
इस तरह के आयोजन ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को संजोने के साथ-साथ किसानों, स्थानीय उत्पादकों एवं छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है।

Leave a comment