Home उत्तराखंड गैरसैण गैरसैंण कृषि मेले के पुरस्कारों का ऐलान, अवतार सिंह रावत ने जीती अल्टो कार
गैरसैण

गैरसैंण कृषि मेले के पुरस्कारों का ऐलान, अवतार सिंह रावत ने जीती अल्टो कार

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा

गैरसैंण। गैरसैंण में आयोजित कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले के पुरस्कारों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पुरस्कारों की घोषणा होते ही विजेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मेले का सबसे बड़ा आकर्षण प्रथम पुरस्कार के रूप में दी गई अल्टो कार रही, जिसे ग्राम फरसों निवासी अवतार सिंह रावत ने अपने नाम किया।

घोषित परिणामों के अनुसार, द्वितीय पुरस्कार स्कूटी मेहलचौरी निवासी वली मोहम्मद को मिला। वहीं, तृतीय पुरस्कार के रूप में पावर टिलर नेगी इलेक्ट्रॉनिक्स, मैठाण के नाम रहा।

इसके अलावा चौथा पुरस्कार लैपटॉप गंगादत्त, बीना को प्रदान किया गया। पांचवां पुरस्कार वाशिंग मशीन देवभूमि इंटरप्राइजेज के नाम रहा। छठा पुरस्कार एलईडी टीवी राजू गुसाईं, थराली ने जीता। सातवां पुरस्कार आटा चक्की अरुण ढोंडियाल तथा आठवां पुरस्कार गैस चूल्हा स्यूणी तल्ली निवासी दिनेश नेगी को मिला।

पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

  1. प्रथम पुरस्कार (अल्टो कार) – अवतार सिंह रावत, फरसों
  2. द्वितीय पुरस्कार (स्कूटी) – वली मोहम्मद, मेहलचौरी
  3. तृतीय पुरस्कार (पावर टिलर) – नेगी इलेक्ट्रॉनिक्स, मैठाण
  4. चतुर्थ पुरस्कार (लैपटॉप) – गंगादत्त, बीना
  5. पंचम पुरस्कार (वाशिंग मशीन) – देवभूमि इंटरप्राइजेज
  6. षष्ठम पुरस्कार (एलईडी टीवी) – राजू गुसाईं, थराली
  7. सप्तम पुरस्कार (आटा चक्की) – अरुण ढोंडियाल
  8. अष्टम पुरस्कार (गैस चूल्हा) – दिनेश नेगी, स्यूणी तल्ली

कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले के आयोजन से क्षेत्र में स्थानीय उत्पादों, कृषि एवं उद्यान गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही लोगों को आपसी मेल-मिलाप और उत्सव का अवसर भी मिला। पुरस्कारों की घोषणा ने मेले के उत्साह को और बढ़ा दिया।

VOICE OF MOUNTAINS News की ओर से सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

माईथान में सांस्कृतिक एवं किसान विकास मेले की धूम, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

गैरसैंण (चमोली)। चमोली जनपद के गैरसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र माईथान में...

भराड़ीसैंण में स्थापना दिवस समारोह: राज्य आंदोलनकारियों को नमन, विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने रखी बात

भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस,...

सिलंगा गांव में पाण्डव लीला की तैयारियां जोरों पर, शेर की आत्मा के आह्वान की अनूठी परंपरा बनेगी आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट  हिमांशु मेहरा गैरसैंण (चमोली)। चमोली जनपद के गैरसैंण विकासखंड के सिलंगा...

गैरसैंण मेले के चतुर्थ दिवस पर महिला मंगल दलों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैंण (चमोली)। कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले के...