Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी-पोषण माह के समापन पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित
पौडी

पौड़ी-पोषण माह के समापन पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

आधुनिक सुविधायुक्त 30 आंगनबाड़ी केंद्रों के आंगन मिलन अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ने किया

पौड़ी, 08 अक्टूबर 2026:
पोषण माह के समापन अवसर पर विकास खंड कल्जीखाल के बाल विकास विभाग के सभागार में 9वें पोषण अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख गीता देवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं पीएलवी जगमोहन डांगी ने संयुक्त रूप से किया।

ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ने पोषण माह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पोषण माह के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जनसामान्य तक पोषण संबंधी संदेश पहुंचाने का कार्य किया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से संवाद कर पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उनके द्वारा तैयार किए गए विभिन्न खाद्य पदार्थों का स्वाद भी लिया और उनकी सराहना की।

उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में साक्षरता एवं जागरूकता के तहत जानकारी देते हुए बताया कि आसपास घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार से पीड़ित महिलाओं के संरक्षण के लिए बाल विकास विभाग के तत्वावधान में वन स्टॉप सेंटर संचालित किया जा रहा है, जहां कोई भी महिला 15 दिन तक निःशुल्क आश्रय के साथ कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती है। उन्होंने महिलाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

सीडीपीओ सुषमा रावत ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में गत वर्ष शुरू किए गए प्रोजेक्ट बचपन के तहत अब तक कई आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया गया है।

सम्मानित कार्यकर्त्रियां

ब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया गया, वहीं तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

– प्रथम स्थान (संयुक्त) : निहारिका – धारकोट, मंजू भट्ट – ओलना
– द्वितीय स्थान : रेखा नेगी – नौली बूँगा
– तृतीय स्थान (संयुक्त) : कविता देवी – अनेथ, सुनीता देवी – बिलखेत

सांत्वना पुरस्कार : मुन्नी देवी – झटकंडी, ज्योति देवी – तंगोली, रेखा बिष्ट – महड़ को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त गुठिंडा की आराधना देवी, पुल्यास्यू की सुनीता देवी, डूंगरा की पूर्णा देवी, गिद्रदासू की सोनी देवी, डांग की ऊषा देवी, दिउसी की सुधा थपलियाल, असगढ़ की सुशीला देवी, घंडियाल की सरिता देवी, देवल की दमयंती देवी सहित अन्य कार्यकर्त्रियों को मुख्य अतिथि के हाथों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर माया राणा, सामाजिक कार्यकर्ता उदय सिंह राणा, कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह, ब्लॉक समन्वयक भारती पटवाल, गोपाल कुमार आदि मौजूद थे।
अन्‍य खबरो को देखने के हमारे चैैनल पर जाऐ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी- गुदड़ी के लाल लक्की रुडोला ने फिर लहराया परचम, रांसी स्टेडियम में मारा मैदान

रिपोर्ट जगमोहन डांगी 800 मीटर दौड़ में 15 विकासखंडों को पछाड़कर जनपद...

पौड़ी में पांच विभूतियों को मिला ललित मोहन कोठियाल स्मृति नागरिक सम्मान

रिपोर्ट जगमोहन डांगी पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में नागरिक कल्याण एवं जागरूक...

नैनीडांडा/लैंसडाउन: उक्रांद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनवर सिंह रावत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट महिपाल रावत नैनीडांडा/लैंसडाउन। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के वरिष्ठ नेता एवं...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...