Home उत्तराखंड नैनीताल नैनीताल -HC ने दिए रामनगर छात्र संघ चुनांव के मतपत्रों की रिकाउंटिंग के आदेश
नैनीताल

नैनीताल -HC ने दिए रामनगर छात्र संघ चुनांव के मतपत्रों की रिकाउंटिंग के आदेश

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पीएनजी डिग्री कॉलेज रामनगर छात्र संघ चुनांव में मात्र 5 मतों से हारने वाले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज रावत द्वारा दायर पर सुनवाई करते हुए छात्र संघ चुनांव के दौरान गठित शिकायत निवारण कमेटी को मतपत्रों की दोबारा गिनती ( रिकाउंटिंग) के निर्देश जारी किए है। कोर्ट ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना करने के साथ ही मतपत्र, सी सी टी वी फुटेज सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए हैं।
आपको बता दे कि सूरज रावत जो कि रामनगर डिग्री कॉलेज में एन एस यू आई के छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि 29 सितम्बर को मतदान के बाद हुई मतगणना में उनके पक्ष में दिए गए कई मतों को अवैध घोषित किया गया। जिसकी शिकायत उन्होंने उसी समय ” शिकायत निवारण प्रकोष्ठ” के समक्ष की । लेकिन उनकी शिकायत का प्रकोष्ठ ने संज्ञान नहीं लिया और निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कण्डारी को 5 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया । नीरज कण्डारी को 738 व याचिका कर्ता सूरज रावत को 733 मत व ए बी वी पी, की प्रत्याशी विशाखा चौहान को 383 मत मिले।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हल्द्वानी में ‘उत्तराखंड स्वैग’ के अंतिम ऑडिशन संपन्न, सुपरस्टार राकेश कर्नवाल की मौजूदगी ने बांधा समां

हल्द्वानी। उत्तराखंड की छिपी हुई संगीत प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के...

रामनगर-शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) एवं पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य बिंदुओं पर मुख्‍यमंत्री को सोपा ज्ञापन।

रिपोर्ट महिपाल रापव माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर धामी जी, केंद्रीय सड़क...

रामनगर-वना रीट्रीट,भलोंन, रामनगर, नैनीताल में हुआ सृजन के बालपर्व फूलदेई 2026 का शुभारंभ

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई बनेगा बच्चों की रचनात्मकता का मंच : कोना...

नैनीताल-उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल द्वारा गणतंत्र दिवस झंडा फहराकर मनाया गया

रिपोर्ट बलबीर सिंह आज डीडी पंत पार्क में जिला कार्यकारिणी उत्तराखंड क्रांति...