Home उत्तराखंड पौडी लैंसडाउन में उक्रांद और ग्रामीणों की महारैली, बंद मार्ग खोलने की मांग मार्ग न खुलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
पौडी

लैंसडाउन में उक्रांद और ग्रामीणों की महारैली, बंद मार्ग खोलने की मांग मार्ग न खुलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Report Subhodh Rawat
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की लैंसडाउन विधानसभा कार्यकारिणी और क्षेत्रीय ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल महारैली का आयोजन किया गया। लंबे समय से मैदावन दुर्गादेवी मोर्ग बंद मार्ग को खोलने की मांग को लेकर आयोजित इस रैली में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। रैली की अध्यक्षता उक्रांद नेता श्री मुकेश बिष्ट ने की। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 350 से अधिक ग्रामीण और उक्रांद कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग बंद होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन संबंधित विभाग समस्या की अनदेखी कर रहा है। रैली के उपरांत श्री मुकेश बिष्ट और उक्रांद के कोटद्वार जिला अध्यक्ष श्री मुकेश बर्त्वाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वन विभाग के रेंजर ऑफिसर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए मार्ग को तत्काल प्रभाव से सुचारू कराने की मांग की गई। उक्रांद नेताओं ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बंद मार्ग को जल्द से जल्द नहीं खोला गया, तो उक्रांद ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक स्तर पर तीव्र आंदोलन छेड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर उक्रांद के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री दीपक बिष्ट, श्री गब्बर सिंह बिष्ट, संदीप रौतेला, यतेंद्र देवरानी, अभिजीत रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कल्जीखाल में सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत-2047’ पर बच्चों ने रखे विचार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल कल्जीखाल। कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, कल्जीखाल...

संस्कृत प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी का शानदार प्रदर्शन, समूहगान व नाटक में प्रथम

रिपोर्ट दरवान रावत समूहगान और संस्कृत नाटक में प्रथम, वाद-विवाद प्रतियोगिता में...

पौडी-जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने जीती विधायक चैंपियन ट्रॉफी

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने जीती विधायक चैंपियन ट्रॉफी अंडर-19 बालिका कबड्डी...

श्रीनगर गढ़वाल-GVK कंपनी पर खेती का भुगतान न करने का आरोप, धरना 12वें दिन भी जारी

भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने आंदोलनकारी महिलाओं को दिया समर्थन श्रीनगर...