Home उत्तराखंड पौडी कल्जीखाल में सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत-2047’ पर बच्चों ने रखे विचार
पौडी

कल्जीखाल में सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत-2047’ पर बच्चों ने रखे विचार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल
कल्जीखाल। कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, कल्जीखाल में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्जीखाल ब्लॉक के ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय पटवाल एवं पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह पटवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच ‘विकसित भारत-2047 में युवाओं की भूमिका’ विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथियों एवं अन्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की जानकारी देते हुए कहा कि आज के युवा ही देश के भविष्य की मजबूत नींव हैं और आने वाला विकसित भारत युवाओं की प्रतिभा, सोच और सहभागिता से आकार लेगा। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यम से भी विद्यार्थियों को विकसित भारत-2047 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

निबंध प्रतियोगिता में आरुषि ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय तथा सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में दृष्टि पटवाल प्रथम, अनिरुद्ध डबराल द्वितीय तथा आरुषि तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह पटवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय पटवाल, एसएमसी अध्यक्ष विक्रम सिंह पटवाल, प्रधानाचार्या अनीता बलूनी, श्रवण रावत, सुदामा प्रसाद चौधरी, माल सिंह रावत, तौकीर आलम, विकास कुमार, अजय भारती, रेनू राठी, शिखा नेगी, पूजा नेगी, सोनम चंदोला, पूनम आर्य सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री श्रवण रावत ने किया।
पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को भी देखे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

संस्कृत प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी का शानदार प्रदर्शन, समूहगान व नाटक में प्रथम

रिपोर्ट दरवान रावत समूहगान और संस्कृत नाटक में प्रथम, वाद-विवाद प्रतियोगिता में...

पौडी-जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने जीती विधायक चैंपियन ट्रॉफी

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने जीती विधायक चैंपियन ट्रॉफी अंडर-19 बालिका कबड्डी...

श्रीनगर गढ़वाल-GVK कंपनी पर खेती का भुगतान न करने का आरोप, धरना 12वें दिन भी जारी

भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने आंदोलनकारी महिलाओं को दिया समर्थन श्रीनगर...