Home Active संस्कृत प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी का शानदार प्रदर्शन, समूहगान व नाटक में प्रथम
Activeपौडी

संस्कृत प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी का शानदार प्रदर्शन, समूहगान व नाटक में प्रथम

रिपोर्ट दरवान रावत

समूहगान और संस्कृत नाटक में प्रथम, वाद-विवाद प्रतियोगिता में हासिल किया तृतीय स्थान

संगलाकोटी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगांवखाल में आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूहगान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं संस्कृत नाटक में भी प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों ने संस्कृत जैसी समृद्ध एवं गौरवशाली भाषा को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत किया। उनके इस प्रदर्शन की विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

इस सफलता में विद्यार्थियों की मेहनत के साथ ही उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देने वाले विद्यालय के समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप विद्यालय को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई।

पहाड़ों की आवाज परिवार की ओर से जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के सभी विजेता छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आगामी प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करें, ऐसी मंगलकामना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी-जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने जीती विधायक चैंपियन ट्रॉफी

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने जीती विधायक चैंपियन ट्रॉफी अंडर-19 बालिका कबड्डी...

श्रीनगर गढ़वाल-GVK कंपनी पर खेती का भुगतान न करने का आरोप, धरना 12वें दिन भी जारी

भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने आंदोलनकारी महिलाओं को दिया समर्थन श्रीनगर...

जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में “सेवा सुशासन दिवस” एवं “सेवा संकल्प अभियान” का हुआ सफल आयोजन

​आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को उत्तराखंड शासन एवं शिक्षा विभाग (मुख्य...