Home उत्तराखंड देहरादून स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मास्टर करतारसिंह की 26 वीं पुण्यतिथी पर “संयुक्त नागरिक संगठन” द्वारा आयोजित कार्यक्रम।
देहरादून

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मास्टर करतारसिंह की 26 वीं पुण्यतिथी पर “संयुक्त नागरिक संगठन” द्वारा आयोजित कार्यक्रम।

आजादी हमें भीख में नहीं मिली थी इसके लिए क्रांतिकारी फांसी के फंदे पर झूल गए। अंग्रेजों ने लाखों आंदोलकारियों को मौत की नींद में सुला दिया। आजाद हिंद फौज के हजारों योद्धा इस जंग में शहीद हुए। स्वतंत्रता संग्राम में लाखों सेनानियों को कैद और काला पानी की सजाये हुई। आजादी के योद्धाओं का बलिदान आज के राजनीतिज्ञों की संवेदनाओं को झझकोरने का वो पाठ है जहां चरित्र, ईमानदारी, नैतिकता, आदर्श, त्याग सब बेमानी है। ये विचार उन देशभक्तों के थे। आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व बेला एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मास्टर करतारसिंह की 26 वीं पुण्यतिथी पर “संयुक्त नागरिक संगठन” द्वारा आयोजित “भारत के देशभक्त” समारोह आयोजित किया गया जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजन व कई बुद्धिजीवियों ने अपनी प्रतिभाग किया।
में शामिल होने आए थे। आयोजन में अधिकतर प्रतिनिधयों के विचार थे की मौजूदा समय पर व्यवस्थाओं में बढ़ता भ्रष्टाचार, स्वार्थ,धन कुबेर बनने की लिप्सा देश को खोखला कर रही है। इससे आमजन कुंठाओं में जीने को मजबूर है। संविधान में दी गई जिम्मेदारी का एहसास आज की युवा पीढ़ी को नहीं है। हम लाखों चिकित्सक, इंजीनियर प्रशासनिक अधिकारी तो पैदा कर रहे हैं, लेकिन देशभक्त नहीं जो निस्वार्थ भाव से देशसेवा को समर्पित हो सके। इनका ये भी कहना था की राजनीतिक चरित्र और व्यवस्थाओं में पूर्ण बदलाव आज समय की मांग है। समारोह में मुख्यातिथि डाoएसoफारूख, ब्रीoकेoजी बहल, पद्यश्री कल्याण सिंह रावत, पद्मश्री डाoबीo केo संजय, लैoकर्नल बीoएमo थापा ने दीप प्रज्वलित कर, दिवंगत सेनानियों कों पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व व्यक्त किया। कहा हमे इनपर गर्व है। इन्होंने कहा सामाजिक संस्थाओं से सम्बद्ध जनहितों के लिए समर्पित समाजसेवी जो पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सफाई, वृक्षारोपण, जरूरतमंद गरीब बच्चों, दिव्यांगों, अशक्त बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा नैतिक संस्कार जैसे विषयों समेत रक्तदान, देहदान, नेत्रदान आदि अभियानों में समर्पित है। वो आज देशभक्त कहलाने के पात्र हैं और इन संस्थाओं पर हमें गर्व है। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले देशभक्तों में रघुनाथ सिंह नेगी, रमागोयल,रविसिंह नेगी,आशा डोभाल, अनीता नेगी,डॉ बृजमोहन शर्मा,नरेश चंद्र कुलाश्री,स्वामी एस चंद्रा,पद्यश्री कल्याण सिंह रावत,गजेंद्र सिंह रमोला,नवीन सदाना,प्रगति सदाना,देवेंद्र पाल मोंटी, आशु डॉक्टर मिलीकौर,जगमोहन मेंदीरत्ता,संजय गर्ग,मनोज ध्यानी,गुलशनबाहरी,सम्मानित होने वालों में रघुनाथ सिंह नेगी, रमागोयल,रविसिंह नेगी,आशा डोभाल, अनीता नेगी,डॉ बृजमोहन शर्मा,नरेश चंद्र कुलाश्री,स्वामी एस चंद्रा,पद्यश्री कल्याण सिंह रावत,गजेंद्र सिंह रमोला,नवीन सदाना,प्रगति सदाना,देवेंद्र पाल मोंटी, आशु डॉक्टर मिलीकौर,जगमोहन मेंदीरत्ता,संजय गर्ग,मनोज ध्यानी,गुलशनबाहरी,सिटीजन फॉर क्लीन दून,भारती भंडारी,ममता भंडारी,मीनू देवी संजू देवी,सृष्टि फाउंडेशन,डा. महावीर बर्थवाल,मैड,मोहन सिंह खत्री,क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंटसोसाइटी,आरिफ खान,रविंद्र जुगरान,पदम सिंह थापा,जगदीश बावला,सुलोचना भट्ट,दिनेश भंडारी,प्रदीप कुकरेती, विनोद नौटियाल,शेयरिंग लुडिंग, मुकेश नारायण शर्मा,गिरीश चंद्र भट्ट,मेजर एमएस रावत,राजीव खनसाली,एसपी चौहान,अवधेश शर्मा,उमेश्वर सिंह रावत,एस एस गोसाई,पद्मेंद्र बर्त्वाल,खुशवीर सिंह,डॉ राकेश डंगवाल,प्रतिभा पाठक,शांति प्रसाद नौटियाल आदि थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...

देहरादून-संयुक्त नागरिक संगठन ने आयुक्त गढ़वाल एवं एमडीडीए के अध्यक्ष से मास्‍टर प्‍लान 2041 पर की चर्चा।

आज संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर...