Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।
पौडी

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत

लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के सिलगांव सड़क मार्ग का मई, 2020 में निर्माण किया गया था।जिसमें ग्राम गवाणा के कुछ काश्तकारों की भूमि सड़क अधिग्रहण कर ली गई थी।

इस अधिगृहित भूमि के मुआवजे का मूल्यांकन शासकीय अमीन द्वारा मार्च, 2026 में किया गया था,लेकिन 4 माह बीतने के बाद भी लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खंड लैंसडौन द्वारा सम्बन्धित काश्तकारों को भूमि के मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। जिनमें कुछ काश्तकारों के नाम इस प्रकार हैं- दीवान सिंह, जयपाल सिंह, चैन सिंह, सादर सिंह, जवाहर सिंह केशर सिंह, सन्तन सिंह, भोपाल सिंह, भगत सिंह ठाकुर सिंह आदि।काश्तकारों का कहना है कि इतना लम्बा समय बीतने के बाद भी मुआवज़ा भुगतान में देरी हो रही है।उन्होंने शीघ्र भुगतान करने की गुहार लगायी है।

स्‍थानीय विधायक मंहत दलीप रावत से लोगो की उम्‍मीद है की उनका भुगतान जल्‍द होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बीरोंखाल के घोड़पल्ला मल्ला में मुकेश बिष्ट का जोरदार स्वागत, लैंसडाउन विधानसभा में यूकेडी की दावेदारी मजबूत कर रहे।

बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के युवा नेता और लैंसडाउन...

रिखणीखाल-पिछले बरसात से टूटी सड़क के पुश्ते का निर्माण अभी तक भगवान भरोसे!

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के द्वारी-भौन सड़क पर स्थित...

खैरालिंग मेला समिति की अहम बैठक मेला में आय व्यय का ब्यौरा रखा गया एवं कई प्रस्ताव पास किए गए।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल आज खैरालिंग मेला समिति की बैठक मेला समिति अध्यक्ष...

पौड़ी गढ़वाल: आज नैनीडांडा की घटना पर प्रशासन का आदेश जारी

पौड़ी गढ़वाल: गुलदार को मारने के आदेश जारी नैनीडांडा ब्लॉक के बणासी...