Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर-उत्तराखंड क्रांति दल का बड़ा सम्मेलन, पूर्व राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने ली ।दल की सदस्यता।
चमोली

गोपेश्वर-उत्तराखंड क्रांति दल का बड़ा सम्मेलन, पूर्व राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने ली ।दल की सदस्यता।

रिपोर्टर लोकेंद्र रावत

आज दि0 05 जुलाई, 2026 को उत्तराखंड क्रांति दल चमोली का कार्यकर्ता सम्मेलन व सदस्यता अभियान बद्री-केदार मंदिर समिति गोपेश्वर में आयोजित किया गया। जिसमें राज्य आंदोलनकारी व पूर्व शिक्षक कमल किशोर डिमरी जी ने अपने सैकड़ों सदस्यों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर के0के0 डिमरी जी ने कहा कि मेरा सम्पूर्ण जीवन राज्य आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक संघर्षपूर्ण रहा जिस कारण मैंने राज्य के निर्माण से लेकर आजतक जनता के लिए लड़ रही एकमात्र क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल को चुना और सच्ची श्रद्धा से पार्टी के मान-सम्मान के लिए संघर्षरत रहूँगा।
दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि कुछ सत्ताधारियों की आजकल रातों की नींदें उड़ी हुई हैं जिस कारण वे सोशियल मीडिया पर अनाप-सनाप लिख रहे हैं। अगर जनप्रतिनिध से सवाल करना अपराध है तो उत्तराखंड क्रांति दल हर बार ये गुनाह करने को तैयार है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट को चुनौती देकर कहा कि अगर सत्ता का इतना ही घमंड है तो 2027 में बद्रीनाथ विधानसभा से लड़कर दिखाइए जनता इनकी सारी गलत फहमी दूर कर देगी और एकतरफा उक्रांद को अपना समर्थन देगी।
दल के केंद्रीय महामंत्री व तराई प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि आज समय उक्रांद का है और बद्रीनाथ विधानसभा से ही बदलाव की लहर बहेगी। जनता का विश्वास राज्य निर्माता दल उत्तराखंड क्रांति दल पर बड़ा है जिसकी जीती-जागती तस्वीर आज के सम्मेलन में देखने को मिली।
दल के कार्यकारी अध्यक्ष जे0पी0उपाध्याय जी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को एक होकर उत्तराखंड क्रांति दाल का सहयोग करना होगा ताकि उत्तराखंड का भविष्य सुरक्षित हो सके ।

दल के केंद्रीय अध्य्क्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने अपने राज्य आंदोलन के समय की घटनाओ को जनता के सामने रखा और बताया कि अनेकों यातनाएं और क्रूरता झेलने के बाद यह राज्य बन पाया है।

चमोली जिला अध्य्क्ष युधवीर सिंह नेगी ने कहा कि अब उत्तराखंड का भविष्य युवा के हाथों में है और युवा सही और गलत का ज्ञान रखता है।आज युवा जाग चुका और उत्तराखंड क्रांति दाल के साथ खड़ा है ।
इस अवसर पर राजेश्वरी देवी, किरन डिमरी, मूसली देवी, लक्ष्मी देवी, गणेश काला, दिनेश मास्टर, लुसुन टोडरिया, महिपाल फर्श्वाण, एस0पी0 पुरोहित, के0एल0 शाह, अरुण शाह, पंकज पुरोहित, भगत कुँवर, सुबोध बिष्ट, धर्मेंद्र फर्श्वाण, धीरज बिष्ट, सौरभ नौटियाल, अंकित पंत, सुदर्शन नेगी, सूरज आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चमोली नन्दप्रयाग-उपवन क्षेत्राधिकारी को मिली सम्मानजनक विदाई

खबर चमोली नन्दप्रयाग से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बद्रीनाथ वन प्रभार क्षेत्र नंदप्रयाग...

चमोली-जंगलों की आग बुझाने मे डटे रहे वन अधिकारी आग को बढ़ने से बचाया जा रहा।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित केदारनाथ वन प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सिरों पिलंग-सैकोट के...

चमोली-टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा नदी मे।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत पीपल कोटी विकासखण्ड दशोली चमोली -टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना...

चमोली- गंदगी से परेशान व्यापरियों ने किया सफाई करने माँग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित खबर कांडईपुल बाजर मे व्यापारी के साथ -साथ आम...