Home उत्तराखंड अल्‍मोडा जल विभाग की लापरवाही से नही आ रहा पानी बिट्टू कर्नाटक ने दी आंदोलन की चेतावनी
अल्‍मोडा

जल विभाग की लापरवाही से नही आ रहा पानी बिट्टू कर्नाटक ने दी आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी

जल जीवन मिशन की पाइप लाइनों में विभाग की नाकामी से नहीं आ रहा पानी,जनता परेशान, अधिकारियों ने नहीं सुधारी कार्यशैली तो विभाग के खिलाफ छेड़ दूंगा आन्दोलन -बिट्टू कर्नाटक
अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि अरबों रूपया खर्च करके सरकार के द्वारा उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत जो पेयजल लाइन डाली गयी थी वे मात्र लाईन पड़ने तक ही सीमित रह गयी।आज वर्षों बाद भी लोगों के घरों में लगे नलों की टोंटियां सूखी पड़ी हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र की जनता पेयजल को तरस रही है।उन्होंने कहा कि हर घर जल हर घर नल योजना भ्रष्ट एवं लापरवाह अधिकारियों के कारण अब केवल हर घर नल योजना बन कर रह गयी है क्योंकि जल तो इस योजना के अन्तर्गत लगे नलों में आ नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि अरबों रूपये खर्च होने के बाद भी आज भैसियाछाना, हवालबाग एवं लमगड़ा की जनता पेयजल के लिए तरस रही है।हर घर जल हर घर नल योजना लगने के बाद विभागीय अधिकारियों और सरकार ने इन योजनाओं के धरातल पर कार्य करने की सुध तक नहीं ली जो सोचनीय विषय है। उन्होंने कहा कि लम्बा समय विभाग और विभागीय अधिकारियों को दे दिया गया है। लेकिन ऐसा लगता है कि सम्बन्धित विभाग अरबों रूपये की हर घर जल हर घर नल योजना में केवल लोहे के पाईप डालकर अपनी इतिश्री कर चुका है। श्री कर्नाटक ने कहा कि विभाग ने यदि अति शीघ्र इन योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण कर अल्मोड़ा के भैसियाछाना, हवालबाग एवं लमगड़ा विकासखंडों में प्रत्येक घर में लगे नलों में जल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित नहीं करता है तो वे विभाग के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को बाध्य होंगे और विभाग में बैठे लापरवाह अधिकारियों की करनी को जनता के बीच में लाने का कार्य करेंगे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Recent Posts

Categories

Related Articles

राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान में देवभूमि उद्यमिता योजना 3.0 संस्करण का हुआ सफल सम्पादन:

राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान में देवभूमि उद्यमिता योजना 3.0 संस्करण का हुआ सफल...

उत्तराखंड का पारंपरिक पर्व चैत्र मास में विवाहित बहन ,बेटियों भिटौली उपहार।

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी अल्‍मोडा उत्तराखंड के कुमांऊ गढ़वाल में पारं परिक...

अलमोडा -उक्रांद का ‘हर घर चर्चा, हर घर पर्चा’ अभियान जोर शोर से चल रहा।

रिपोर्ट बलबीर सिंह मिशन 2027: सल्ट विधानसभा से उत्तराखंड में बड़े राजनीतिक...