हेल्पेज इंडिया अस्पताल गिंवाला गांव द्वारा पहली बार सतेराखाल क्षेत्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 123 लोगों का परीक्षण किया गया।
शिविर में हाथ,पैर, घुटना दर्द संबंधी, लकवा, स्लिक डिस्क, गठिया, सरवाइकल जैसी समस्याओं का सामना कर रहे लोगों का इलाज किया गया और साथ ही दवाईयों का वितरण भी किया गया। साथ ही बीपी और शुगर टेस्ट भी किए गए।
हेल्पेज अस्पताल के डा. रंगलाल यादव ने बताया कि हेल्पेज़ इंडिया अस्पताल 2013 से लगातार मरीजों की सेवा कर रहा है और उनके द्वारा कई लोग जो असहाय थे उनका सफलतापूर्वक इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस क्षेत्र में हेल्पेज़ इंडिया मरीजों के लिए विशेष अभियान चलाएगा।
समाजिक कार्यकर्ता गम्भीर सिंह बिष्ट ने हेल्पेज इंडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि सतेराखाल में पहली बार उनके द्वारा शिविर लगाया गया। जिससे शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के हर व्यक्ति को सही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके इसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।
इस दौरान डा. रंगलाल यादव, डा. साहिल ठाकुर, नवीन भट्ट, भाजपा नेता पंकज भट्ट, समाजसेवी कुलदीप रावत, भाजपा जिला मंत्री गम्भीर सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव सुपरियाल, त्रिभुवन बर्तवाल, दीपक नेगी, बलदेव टम्टा, जीतेंद्र बर्तवाल, विक्रम पैलड़ा, प्रेम सिंह नेगी, विजेंद्र बुटोला, आनंद नेगी आदि मौजूद थे।
अन्य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए।
युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
व्हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
Contact- jagjigyasu@gmail.com 8851979611
